back to top

नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की…

राजाबाजार में श्रीमद्भागवत कथा का चौथा दिन

श्रीकृष्ण जन्म व नंदोत्सव की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

लखनऊ। लखनऊ हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति ‘सुहासिनी’ के तत्वावधान में राजाबाजार स्थित ‘गीता भवन’ में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन सोमवार को कथा में श्रीकृष्ण जन्म व नंदोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जैसे ही भगवान का प्राकट्य हुआ, पूरा पाण्डाल नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की… और हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमने और नाचने लगे। कथा व्यास आचार्य उमेश कुमार मिश्रा ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि”जब-जब धरती पर अधर्म, अनाचार और अत्याचार बढ़ता है, तब-तब भक्तों की रक्षा और धर्म की पुनर्स्थापना के लिए परमात्मा साकार रूप में अवतरित होते हैं। कंस के कारागार में प्रभु का प्राकट्य इस बात का प्रतीक है कि जब इंसान विकारों के बंधन में जकड़ा होता है, तब भक्ति और समर्पण से ही अज्ञानता का अंधकार दूर होता है। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें कर्मयोग और निस्वार्थ प्रेम की सीख देता है। इस पावन अवसर पर पंडाल में भजनों की सुमधुर प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रद्धालुओं ने तालियों की थाप पर इन भजनों का आनंद लिया। यशोदा हरि पालने झुलावै,
इसके बाद नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की.., और हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की …., भजनों पर लोग खूब झूमे। नंदोत्सव के अवसर पर सभी भक्तों में प्रसाद के रूप में रुमाल , टॉफी खिलौने आदि भी वितरित किए गए। कान्हा के रूप में दो बच्चे पर्व और अवयान मंच पर आकर्षण का केंद्र बने रहे।
इस अवसर पर लखनऊ हरिश्चंद्र वंशीय महिला समिति ‘सुहासिनी’ की अध्यक्ष श्रीमती रागिनी रस्तोगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा रस्तोगी, मंत्री श्रीमती शालिनी रस्तोगी, कोषाध्यक्ष श्रीमती ऋचा रस्तोगी, संगठन मंत्री श्रीमती क्षमा रस्तोगी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रागिनी रस्तोगी ने बताया कि मंगलवार को कथा में श्रीकृष्ण लीला व गोवर्धन पूजा का उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। कथा आगामी 9 अप्रैल तक प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक चलेगी।

RELATED ARTICLES

हरि जसु रे मना गाइ ले जो संगी है तेरो…

गुरु तेग बहादर जी महाराज के 405वां प्रकाश पर्व पर सजा विशेष दीवानलखनऊ। धन-धन साहिब श्री गुरु तेग बहादर जी महाराज के 405वां प्रकाश...

निकला ईस्टर का जुलूस, प्रभु यीशू को किया याद

लखनऊ। प्रभु यीशु मसीह के पुन: जी उठने की खुशी में रविवार को ईसाई धर्मावलंबियों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ ईस्टर जुलूस निकाला।सेंट्रल...

15 को खत्म होंगे खरमास, अप्रैल में हैं 8 शुभ मुहूर्त

लखनऊ। हिंदू पंचांग के अनुसार अप्रैल 2026 का महीना खुशियों और शुभ कार्यों की सौगात लेकर आ रहा है। 15 अप्रैल से खरमास की...

हम लोग पेड़ से आए हैं, पिंजरे से नहीं आये हैं…

उर्दू अकादमी में मुशायरे-कवि सम्मेलन का आयोजनलखनऊ। राहत सेवा संस्थान की ओर से उर्दू अकादमी में मुशायरे-कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता वासिफ...

पहली बार ‘अभिज्ञान शाकुंतलम’ में अभिनय किया : मंजू बृजनंदन शर्मा

छोटे पर्दे पर काम से मिल रही संतुष्टि : मंजू बृजनंदन शर्माभारतीय सेना में डॉक्टर बनने का सपना देखने वाली मंजू बृजनंदन शर्मा आज...

डिमेंशिया की पीड़ा और पिता-पुत्री के रिश्ते की डोर में बंधा डैडी

बीएनए के स्वर्ण जयंती समारोह का दूसरे दिन नाटक डैडी व पूर्णावतार का मंचनलखनऊ। लखनवी रंगमंच के लिए सोमवार का दिन बेहद खास रहा।...

हरि जसु रे मना गाइ ले जो संगी है तेरो…

गुरु तेग बहादर जी महाराज के 405वां प्रकाश पर्व पर सजा विशेष दीवानलखनऊ। धन-धन साहिब श्री गुरु तेग बहादर जी महाराज के 405वां प्रकाश...

स्पष्टता ही सफलता की कुंजी है : डॉ किरण बेदी

फिक्की फ्लो लखनऊ ने 2026-27 के लिए 'चेंज आॅफ गार्ड' समारोह मनाया लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपना 'चेंज आॅफ गार्ड' समारोह मनाया, जिसमें...

पुस्तक ‘तुम्हरे हमरे राम बराबर’ का विमोचन

यूपी प्रेस क्लब में हुआ विमोचन कार्यक्रमलखनऊ। पुस्तक तुम्हरे हमरे राम बराबर, इस बात का सुबूत है कि आज भी अभिव्यक्ति की पूरी आजादी...