back to top

खजुरी गांव में एक भव्य समारोह में नायक जदुनाथ सिंह, परमवीर चक्र स्मारक का उद्घाटन

लखनऊ। शाहजहांपुर जिले के खजुरी गांव में एक भव्य एवं श्रद्धापूर्ण समारोह में नायक जदुनाथ सिंह, परमवीर चक्र के अतुलनीय साहस और सर्वोच्च बलिदान को समर्पित एक स्मारक का औपचारिक उद्घाटन किया गया। यह ऐतिहासिक अवसर भारत के सर्वाधिक वीर योद्धाओं में से एक की अमर गाथा को सम्मानित करता है, जिनका अद्वितीय साहस और अटूट समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बना रहेगा।

इस गौरवशाली कार्यक्रम में पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एवं राजपूत रेजिमेंट के कर्नल, लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार, पीवीएसएम, एवीएसएम ने स्मारक का उद्घाटन किया। उनके साथ वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे जिनमें श्री हरि शंकर वर्मा, विधायक, जलालाबाद और ब्रिगेडियर एच.एस. संधू, एसएम, कमांडेंट, राजपूत रेजिमेंटल सेंटर शामिल थे।

यह नया युद्ध स्मारक नायक जदुनाथ सिंह के असाधारण शौर्य को अमर बनाता है, जिन्होंने 1947-48 के भारत-पाक युद्ध के दौरान असाधारण वीरता, निःस्वार्थता और अदम्य साहस का परिचय दिया। नौशेरा की भीषण लड़ाई के दौरान उन्होंने अपनी मातृभूमि की संप्रभुता की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। उनके अद्वितीय पराक्रम और अटूट समर्पण के लिए उन्हें भारत का सर्वोच्च वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र मरणोपरांत प्रदान किया गया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने इस बात पर जोर दिया कि हमें अपने वीर सैनिकों के बलिदान को सदा स्मरण रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि नायक जदुनाथ सिंह, परमवीर चक्र का अद्वितीय पराक्रम, निष्ठा और मातृभूमि के प्रति प्रेम आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। यह स्मारक युवा पीढ़ी को राष्ट्र सेवा के पवित्र आह्वान को अपनाने और राष्ट्र की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध रहने की प्रेरणा देता रहेगा।

इस उद्घाटन समारोह में भारी संख्या में गणमान्य नागरिक, वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, युद्ध के भूतपूर्व सैन्यधिकारी, नायक जदुनाथ सिंह के परिवारजन एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। इस अवसर ने उनके अमिट साहस, देशभक्ति और बलिदान के प्रति गहरी कृतज्ञता और सम्मान को दर्शाया।

RELATED ARTICLES

अक्षय तृतीया पर करें 5 उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

लखनऊ। अक्षय तृतीया हिंदू धर्म का एक अत्यंत शुभ पर्व है, जो वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है।...

मुख्यमंत्री ने वाराणसी के कंपोजिट विद्यालय शिवपुर वरुणापार जोन में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने की समाज के हर वर्ग से अपील- कोई बच्चा स्कूल जाने से छूटने न पाए भविष्य गढ़ने की जिम्मेदारी ईश्वर ने सिर्फ शिक्षकों...

नासिक का एक बुजुर्ग व्यक्ति यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार, 121 अश्लील वीडियो मिले

नासिक (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के नासिक में एक बुजुर्ग द्वारा दी गई वसूली की शिकायत की जांच में उस वक्त एक नया मोड़ आ गया...

15 को खत्म होंगे खरमास, अप्रैल में हैं 8 शुभ मुहूर्त

लखनऊ। हिंदू पंचांग के अनुसार अप्रैल 2026 का महीना खुशियों और शुभ कार्यों की सौगात लेकर आ रहा है। 15 अप्रैल से खरमास की...

माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को समर्पित अक्षय तृतीया 19 को

लखनऊ। अक्षय तृतीया सनातन धर्म का एक अत्यंत शुभ और महत्वपूर्ण पर्व है। इसे 'अक्षय तृतीया' इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इस दिन किए...

अक्षय तृतीया पर करें 5 उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

लखनऊ। अक्षय तृतीया हिंदू धर्म का एक अत्यंत शुभ पर्व है, जो वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है।...

ध्रुव चरित्र और बाल चरित्र की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

राजाबाजार में श्रीमद्भागवत कथा का दूसरा दिन लखनऊ। लखनऊ हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के तत्वावधान में राजाबाजार स्थित 'गीता भवन' में चल रही...

मानसरोवर गुरुद्वारे में आज से शुरू होगा अखंड पाठ

लखनऊ। मीडिया प्रभारी गगनदीप सिंह बग्गा ने बताया कि धन-धन साहिब श्री गुरू तेग बहादर जी महाराज के 405वां प्रकाश पर्व रविवार से गुरुद्वारा...

सीएम योगी आज करेंगे भारतेंदु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह का शुभारंभ

5 से 12 अप्रैल तक मनाया जाएगा अकादमी का स्वर्ण जयंती नाट्य समारोहलखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी (बीएनए) अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने...