back to top

800 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं नागार्जुन

उनके आगे बड़े-बड़े बॉलीवुड स्टार्स भी फेल

नई दिल्‍ली। एक्टर, प्रोड्यूसर और सुपरस्टार नागार्जुन सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि हिन्दी सिनेमा के लिए भी एक बड़ा नाम हैं। नागार्जुन आज अपना  62वां बर्थडे मना रहे हैं। नागार्जुन ने साल 1992 में फिल्म ‘खुदा गवाह’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ-साथ श्रीदेवी और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में थे। बॉलीवुड में एंट्री से पहले ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम थे। नागार्जुन का फिल्मी करियर काफी लंबा है। उनकी पहली फिल्म साल 1967 में आई थी। नागार्जुन सिर्फ अपनी फिल्मों में शानदार एक्टिंग को लेकर ही नहीं बल्कि अपनी लग्जरी लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। चलिए जानते हैं नागार्जुन की कुल नेटवर्थ  यानि संपत्ति के बारे में और हर साल वो कितने करोड़ की कमाई करते हैं।
सीए नॉलेज वेबसाइट के मुताबिक नागार्जुन की कुल संपत्ति लगभग 800 करोड़ रुपए है। इतना ही नहीं उनकी सालाना कमाई करीब 48 करोड़ रुपए है। नागार्जुन का अन्नपूर्णा स्टूडियो है, जो करीब 7 एकड़ में फैला हुआ है। फिल्म प्रोडक्शन के साथ साथ फिल्मों के डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस में भी उनका हिस्सा है। वो डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर हैं। इसके साथ ही नागार्जुन हैदराबाद के अन्नपूर्णा इंटरनेशनल स्कूल ऑफ फिल्म एंड मीडिया के प्रेसिडेंट भी हैं। उनके बंगले की बात करें तो वो 42 करोड़ से ज्यादा कीमती है।

नागार्जुन की ज्यादातर कमाई फिल्मों और विज्ञापनों के जरिए होती है। नागार्जुन फिल्म के लिए मोटी फीस लेने के साथ प्रॉफिट का कुछ शेयर भी लेते हैं। उनकी विज्ञापन की फीस भी काफी ज्यादा है। वह विज्ञापन और फिल्मों से उनकी सालाना 48 करोड़ और हर महीने 4 करोड़ रुपए कमाते हैं। नागार्जुन के पास कार का शानदार कलेक्शन मौजूद है। इसमें रेंज रोवर जैसी कार शामिल है जिसकी कीमत 65 लाख रुपए है। उनके पास ऑडी ए7, बीएमडब्लू 7,  मर्सडीज एस क्लास की कार है। इन कारों की कीमत 1.5 करोड़ लेकर 3 करोड़ रुपए तक है। मां टीवी में भी नागार्जुन की बड़ी हिस्सेदारी है। वो इसमें बड़े शेयर होल्डर हैं। इसके साथ ही अन्नपूर्णा स्टूडियोज, एन-कन्वेंशन सेंटर, मुंबई मास्टर्स ऑफ इंडियन बैडमिंटन लीग के सह-मालिक और टीवी प्रोड्यूसर हैं। अपनी कमाई की वजह से नागार्जुन फोर्ब्स की लिस्ट में दो बार (2012 और 2013) में जगह पा चुके हैं।

RELATED ARTICLES

संघर्षरत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना दबदबा बरकरार रखने उतरेगा आरसीबी

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में एक ऐसी टीम है जिसने खेल के हर विभाग...

CM योगी बोले – जनता की हर समस्या का समाधान हमारी प्राथमिकता

गोरखनाथ मंदिर में आयोजित 'जनता दर्शन' में सीएम ने सुनीं 200 फरियादियों की समस्याएं, लापरवाही बरतने वाले अफसरों को दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी गोरखपुर।...

अमेठी में ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

अमेठी। अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में शुकुल बाजार रोड क्रॉसिंग के पास एक ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और...

महिला आरक्षण अधिनियम 2023 लोकसभा में संशोधन पर मतदान से पहले लागू

नयी दिल्ली। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने वाला महिला आरक्षण अधिनियम, 2023 बृहस्पतिवार को लागू...

उच्चतम न्यायालय ने कहा -चंबल घड़ियाल राष्ट्रीय अभयारण्य में अवैध रेत खनन से पर्यावरणीय संकट पैदा हुआ

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि नदी तल पर अंधाधुंध अवैध रेत खनन ने एक पर्यावरणीय संकट पैदा किया है और...

ओम पावर ट्रांसमिशन के शेयर में छह प्रतिशत से अधिक की उछाल

नयी दिल्ली। विद्युत अवसंरचना क्षेत्र की कंपनी ओम पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड के शेयर अपने 175 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले छह प्रतिशत से...