नड्डा राज्यसभा में सदन के नेता नामित किए गए

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता नामित किया गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उच्च सदन में नड्डा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की जगह लेंगे। हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में गोयल ने महाराष्ट्र से जीत दर्ज की है। गोयल ने आज निचले सदन के सदस्य के तौर पर शपथ ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राज्यसभा में विपक्ष के नेता हैं।

नड्डा के अलावा उच्च सदन के 11 अन्य सदस्य हैं जो केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्य हैं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने नड्डा को उनकी नयी जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उम्मीद जताई कि वह सदन में विपक्ष की आवाज को समायोजित करेंगे।

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, जे पी नड्डा जी को राज्यसभा में सदन का नेता बनाए जाने पर बधाई। जैसा कि वेंकैया नायडू (पूर्व उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के पूर्व सभापति) ने कहा था- यदि सदन के नेता समायोजित कर सकते हैं तो विपक्ष सहयोग कर सकता है।

RELATED ARTICLES

संजय कपूर की कंपनी (सोना कॉमस्टार) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने नए चेयरमैन की नियुक्ति की।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और सोना कॉमस्टार के दिवंगत चेयरमैन संजय कपूर (Sunjay Kapur) के वारिस को चुन लिया...

भारत पर बुरी नजर रखने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना मेरी जिम्मेदारी, दिल्ली में बोले रक्षामंत्री

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि सशस्त्र बलों के साथ मिलकर काम करना और भारत पर बुरी नजर रखने...

पहलगाम हमला : भारत के एक्शन के बाद अब पाकिस्तान ने भारतीय पोतों के लिए बंद किए अपने बंदरगाह

नयी दिल्ली। पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ नए दंडात्मक कदम उठाए जाने के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने...

Latest Articles