back to top

हत्या का संदिग्ध आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया,दो पुलिसकर्मी घायल

लखनऊ/आगरा। आगरा में पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुठभेड़ में 25,000 रुपये के इनामी बदमाश को मार गिराया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हत्या के एक मामले में संदिग्ध बदमाश ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस उप-निरीक्षक की सरकारी पिस्तौल छीनकर गोलियां चलाईं, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्वाई में वह मारा गया। अधिकारियों ने बताया कि शहर के अलग-अलग हिस्सों में अन्य मुठभेड़ों में हत्या के इसी मामले से जुड़े दो अन्य वांछित अपराधी घायल हो गए, जिन पर भी 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस उपायुक्त (नगर) सैयद अली अब्बास ने कहा कि 23 जनवरी को ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के एक होटल में राज चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस अपराध में कई आरोपी शामिल थे। उन्होंने बताया कि संदिग्धों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी।पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान आगरा जिले के खंदौली निवासी मुख्य आरोपी अरबाज खान उर्फ मंसूरी को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अपराध में इस्तेमाल देसी पिस्तौल बरामद करने के लिए ले जाया जा रहा था, तभी उसने बृहस्पतिवार तड़के एक पुलिस उप-निरीक्षक की पिस्तौल छीन ली और पुलिस दल पर गोली चलाते हुए भागने की कोशिश की।

लखनऊ में जारी पुलिस बयान के अनुसार, उप-निरीक्षक और कांस्टेबल मनोज कुमार गोली लगने से घायल हो गए, जबकि गोलियां ट्रांस यमुना थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार और कोतवाली थाना प्रभारी भानु प्रताप की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी लगीं।पुलिस के अनुसार, जवाबी कार्वाई में अरबाज खान की छाती और दाहिने पैर में गोली लगी। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया और बाद में एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दोनों घायल पुलिसकर्मियों को आगरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि अरबाज का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड था।पुलिस ने बताया कि इसी मामले से जुड़ी दो अन्य मुठभेड़ों में अशु नामक अपराधी ट्रांस यमुना इलाके में हुई गोलीबारी में घायल हुआ, जबकि मोहित नामक एक अन्य वांछित आरोपी दौकी थाना क्षेत्र में मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ। घायल आरोपियों के पास से दो देसी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों का आगरा के अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन: लखनऊ के अरुण कक्कड़ का डबल धमाल, मधु-सुषमा भी बनीं चैंपियन

लखनऊ। वेटरन खिलाड़ियों की शानदार प्रतिस्पर्धा के बीच योनेक्स–सनराइज यूपी स्टेट मास्टर्स (वेटरन) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में लखनऊ के अनुभवी खिलाड़ी अरुण कक्कड़ ने...

शीर्ष 10 में आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, रिलायंस को सबसे ज्यादा फायदा

नयी दिल्ली। शेयर बाजार में शानदार तेजी के रुख के बीच बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में आठ का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 4.55...

चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित

चेन्नई । कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार को यहां आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग नजदीकी हवाई...

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...

साल का पहला शनि प्रदोष व्रत 14 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। साल का पहला शनि प्रदोष व्रत बेहद खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन व्रत...

28 फरवरी की शाम आसमान में लगेगी 6 ग्रहों की कतार

लखनऊ। 28 फरवरी 2026 को शाम ढलते ही आसमान में एक खूबसूरत नजारा दिखेगा। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज पर छह ग्रह...

हर हर महादेव के जयघोष संग निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा के साथ ही श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भी किया गयालखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री कल्याण गिरि मंदिर से भव्य, दिव्य एवं...

चित्रकारी में विवेकानन्द, क्ले मॉडलिंग में श्रद्धा और कलश अलंकरण में अन्नपूर्णा अव्वल

राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवसलखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर हुए तीन दिवसीय ललित कला उत्सव का समापन सोमवार...