back to top

बीएसएफ जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान नैन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया। शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अविनाश पांडेय ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि ग्राम धनपुर में 27-28 मार्च की रात करीब।:40 बजे नैन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि बीएसएफ कांस्टेबल नैन सिंह (35) की हत्या के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए पांच लोगों में जान गंवाने वाले बीएसएफ कांस्टेबल की पत्नी भी शामिल है।पांडे ने कहा कि जांच के दौरान यह पता चला कि जान गंवाने वाला बीएसएफ का कांस्टेबल अपनी पत्नी कोमल को गुलशन (क्षेत्र के निवासी) के साथ संबंध होने के कारण अक्सर ताना मारता था और अपमानित करता था। उन्होंने कहा कि इसी रंजिश के कारण आरोपियों ने साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में आरोपियों ने नैन सिंह की सोते समय गोली मारकर हत्या करने की बात कबूल की।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान गुलशन, कोमल (जान गंवाने वाले जवान की पत्नी), राहुल उर्फ पवन, गुड्डु और मोंटू के रूप में हुई है। आरोपियों द्वारा दिए गए सुराग पर कार्वाई करते हुए पुलिस ने एक अवैध देशी पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किया है।पुलिस ने कहा कि 35 वर्षीय बीएसएफ जवान शनिवार (28 मार्च) शाम को मेरठ जिले में अपने घर पर मृत पाया गया और उसके शरीर पर गोली का घाव था। उन्होंने बताया कि घटना जिले के इंचौली थाना क्षेत्र स्थित धनपुर गांव की है।

थाना प्रभारी बजरंग प्रसाद ने बताया कि बीएसएफ कांस्टेबल नैन सिंह (35) छुट्टी लेकर घर आए थे और इसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई। मृतक के परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया था।परिवार के सदस्यों ने कहा कि सिंह पश्चिम बंगाल में तैनात थे और छह मार्च को घर आए थे।इस संबंध में मृतक के पिता गरीबदास की लिखित शिकायत पर 28 मार्च को मामला दर्ज किया गया था। शुरुआती शिकायत में पड़ोसियों का नाम लिया गया था। पुलिस ने कहा,चश्मदीदों की अनुपस्थिति में पुलिस ने तकनीकी और फॉरेंसिक सबूतों के आधार पर जांच की।

RELATED ARTICLES

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

वैभव सूर्यवंशी के सामने होगी गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा

अहमदाबाद। कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण देखने में तो काफी खतरनाक लगता है, लेकिन शनिवार को...

राज्यसभा में पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने कहा… मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना

नई दिल्ली। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के उपनेता पद से हटाए जाने के एक दिन बाद पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार...

केरल में लोगों ने गिरजाघरों में प्रार्थना कर गुड फ्राइडे मनाया

तिरुवनंतपुरम। केरल में ईसाई समुदाय ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और मान्यताओं के अनुसार गुड फ्राइडे मनाया। वहीं, आगामी विधानसभा चुनाव में विभिन्न दलों के उम्मीदवार...

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के शीर्ष क्रम पर होगी निगाह

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के सत्र में शनिवार को यहां जब अपने घरेलू मैदान पर पहले मैच में आत्मविश्वास...

बंगाल पुलिस ने न्यायिक अधिकारियों के घेराव का मुख्य साजिशकर्ता समेत दो को बागडोगरा हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव के कथित मुख्य साजिशकर्ता समेत दो लोगों को शुक्रवार को...