back to top

मूलर ने रूसी हस्तक्षेप की जांच पूरी की, रिपोर्ट अमेरिकी अटॉर्नी जनरल को सौंपी

वाशिंगटन। विशेष अधिवक्ता रॉबर्ट मूलर ने साल 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूस के हस्तक्षेप और डोनाल्ड ट्रंप के प्रचार अभियान में उसकी मिलीभगत के आरोपों की करीब दो साल की जांच पर अपनी बहु-प्रतीक्षित रिपोर्ट सौंप दी है।

न्याय विभाग के एक अधिकारी ने बताया

न्याय विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मूलर की रिपोर्ट में आगे किसी और पर अभियोग चलाने की सिफारिश नहीं की गई। एफबीआई के पूर्व निदेशक मूलर ने 22 महीने की जांच के दौरान तीन कंपनियों और 34 लोगों पर आपराधिक आरोप लगाए जिनमें से सात ने दोष स्वीकार कर लिया और एक को दोषी ठहराया गया। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप से भी सवाल किए जिसका उन्होंने लिखित में जवाब दिया। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने इस रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की है। मूलर ने शुक्रवार को अमेरिका के अटॉर्नी जनरल विलियम बार को रिपोर्ट सौंपी।

बार ने कांग्रेस के नेताओं को बताया कि

बार ने कांग्रेस के नेताओं को बताया कि वह जितना संभव हो सके, उतना जल्द इस सप्ताहांत इसकी संक्षिप्त रिपोर्ट सौंप सकते हैं। ट्रंप लगातार यह दावा करते रहे हैं कि वह दुर्भावनापूर्ण रूप से निशाना बनाए जाने के पीड़ित हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि उनके प्रचार अभियान और रूस के बीच कोई मिलीभगत नहीं थी। इस घटनाक्रम पर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने कहा, अगला कदम अटॉर्नी जनरल बार पर निर्भर करता है और हम प्रक्रिया का इंतजार करेंगे। व्हाइट हाउस को विशेष अधिवक्ता की रिपोर्ट नहीं मिली है या न ही उसके बारे में बताया गया है।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश दिवस 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में किया भव्य उद्घाटन, ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजना का हुआ आगाह

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार, 24 जनवरी 2026 को लखनऊ के नवनिर्मित 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' पर तीन दिवसीय...

भारत की निगाह श्रृंखला जीतने पर, किशन ने बढ़ाया संजू पर दबाव

गुवाहाटी। पहले दोनों मैच आसानी से जीतने के बाद भारत रविवार को यहां होने वाले तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में जीत हासिल करके...

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें शनिवार को श्रद्धांजलि दी।मोदी ने ठाकुर को याद...

उत्तरायणी कौथिग : चन्दना म्यारा पहाड़ आए…

उत्तरायणी कौथिग 2026 (रजत जयंती वर्ष)- ग्यारहवां दिनकमल मेहरा ने याद दिलाई आकाशवाणी के लोकप्रिय लोकगायक स्व. प्रहलाद मेहरा कीलखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित...

प्रैक्टिकल समझ थ्योरी को और मजबूत बनाती है

बसंत पंचमी पर टॉपरैंकर्स में टॉपर्स टॉक का आयोजन टॉपर्स को मिली सफलता की सौगात लखनऊ। ज्ञान, विद्या और बुद्धि की देवी माँ सरस्वती को समर्पित...

मोती महल लॉन में ‘एक शाम वतन के नाम’ आज

जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट द्वारा गणतंत्र दिवस एवं उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर विशेष आयोजन लखनऊ। जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर...

लोहड़ी के मिठास के साथ गणतंत्र दिवस के स्वागत में मचा धमाल

एसिड अटैक सर्वाइवर द्वारा संचालित शिरोज कैफे में आयोजनलखनऊ। एसिड अटैक सर्वाइवर द्वारा संचालित शिरोज कैफे में ए टच आॅफ आनंद इवेंट मैनेजमेंट द्वारा...

शरणागत की रक्षा करना ही प्रभु का परम धर्म है

श्रीमद्भागवत कथा महोत्सवलखनऊ। शिव श्याम मंदिर समिति की ओर से सदर कैंट हाता रामदास स्थित शिव श्याम मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा...

SPS इंटर कॉलेज के बच्चों ने प्रभात फेरी में लगाये भारत माता के जयकारे

उन्नाव। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसपीएस इंटर कॉलेज मीरकापुर उन्नाव के बच्चों ने 24 जनवरी को प्रभात फेरी निकाली जो मीरकापुर...