back to top

एमओयू से रेल उपरिगामी सेतुओं का तेजी से होगा निर्माण : एमडी

विशेष संवाददाता लखनऊ। यूपी राज्य सेतु निगम के लखनऊ स्थित मुख्यालय पर सोमवार उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अन्तर्गत 3 सम्पारों पर आरओबी के रेलवे पोर्शन के निर्माण कार्य यूपी राज्य सेतु निगम द्वारा सिंगल एंटिटी (एकल इकाई) पर कराने के लिए उत्तर रेलवे एवं सेतु निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के मध्य एमओयू हस्ताक्षरित हुआ।

प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम राकेश सिंह ने बताया कि जिन सम्पारों के निर्माण के लिए एमओयू हुआ है उनमें अयोध्या में 108, सी, प्रयागराज में 76 एवं लखनऊ में 8 स्पे. (पारा) सम्मिलित किया गया है। उक्त सम्पारों पर रेलवे पोर्शन की लागत लगभग 490 करोड़ है। उक्त धनराशि रेलवे विभाग द्वारा राज्य सरकार को दी जायेगी। प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम राकेश सिंह ने बताया कि इससे पूर्व में उत्तर रेलवे एवं सेतु निगम के बीच प्रथम चरण में 12 मई को 17 आरओबी के लिए एमओयू हो चुका है, जिसमें अयोध्या में 7, प्रयागराज में महाकुम्भ के दृष्टिगत 2, मिशन रफ्तार के अन्तर्गत लखनऊ में 8 सम्पार सम्मिलित थे।

एमडी सेतु निगम ने बताया कि इस एमओयू से रेल उपरिगामी सेतुओं के निर्माण त्वरित गति से पूर्ण हो सकेंगे। इस एमओयू से जहां प्रदेश सरकार के सर्वाेच्च प्राथमिकता के अनुसार अयोध्या के रेल उपरिगामी सेतुओं का समयबद्ध निर्माण सम्भव हो सकेगा वहीं आगामी वर्ष में प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुम्भ के समय तीर्थ यात्रियों के लिए सुलभ आवागमन उपलब्ध हो जायेगा। साथ ही साथ लखनऊ से कानपुर के मध्य कतिपय रेल सम्पारों पर उपरिगामी सेतुओं के निर्माण से मिशन रफ्तार के अन्तर्गत 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से रेलगाड़ियों के आवागमन का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा।

RELATED ARTICLES

जनगणना कराने के बाद ही महिला आरक्षण की बात हो: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित विधेयक के आधार पर सवाल उठाते हुए रविवार को कहा कि...

बलरामपुर में अनियंत्रित कार पुल से टकराई, तीन युवकों की मौत

बलरामपुर । बलरामपुर जिले में बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के अनियंत्रित कार के पुल से टकरा जाने से तीन युवकों की मौत हो...

प्रभारी मंत्री गंदगी देख भड़के, कार्यदायी संस्थाओं पर जुर्माना,तीन अफसरों का वेतन कटा, बीट इंचार्ज निलंबित

भूतनाथ, इंदिरा नगर, इस्माइलगंज व बाबू जगजीवन राम वार्ड में स्वच्छता की समीक्षा लखनऊ। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री...

हम लोग पेड़ से आए हैं, पिंजरे से नहीं आये हैं…

उर्दू अकादमी में मुशायरे-कवि सम्मेलन का आयोजनलखनऊ। राहत सेवा संस्थान की ओर से उर्दू अकादमी में मुशायरे-कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता वासिफ...

पहली बार ‘अभिज्ञान शाकुंतलम’ में अभिनय किया : मंजू बृजनंदन शर्मा

छोटे पर्दे पर काम से मिल रही संतुष्टि : मंजू बृजनंदन शर्माभारतीय सेना में डॉक्टर बनने का सपना देखने वाली मंजू बृजनंदन शर्मा आज...

डिमेंशिया की पीड़ा और पिता-पुत्री के रिश्ते की डोर में बंधा डैडी

बीएनए के स्वर्ण जयंती समारोह का दूसरे दिन नाटक डैडी व पूर्णावतार का मंचनलखनऊ। लखनवी रंगमंच के लिए सोमवार का दिन बेहद खास रहा।...

हरि जसु रे मना गाइ ले जो संगी है तेरो…

गुरु तेग बहादर जी महाराज के 405वां प्रकाश पर्व पर सजा विशेष दीवानलखनऊ। धन-धन साहिब श्री गुरु तेग बहादर जी महाराज के 405वां प्रकाश...

नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की…

राजाबाजार में श्रीमद्भागवत कथा का चौथा दिन श्रीकृष्ण जन्म व नंदोत्सव की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु लखनऊ। लखनऊ हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के...

स्पष्टता ही सफलता की कुंजी है : डॉ किरण बेदी

फिक्की फ्लो लखनऊ ने 2026-27 के लिए 'चेंज आॅफ गार्ड' समारोह मनाया लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपना 'चेंज आॅफ गार्ड' समारोह मनाया, जिसमें...