back to top

आज ही के दिन भारत माँ के हुए थे दो टुकड़े, पढ़िए 14 अगस्त का इतिहास

नयी दिल्ली. देश के इतिहास में 14 अगस्त की तारीख आंसुओं से लिखी गई है। यही वह दिन था, जब देश का विभाजन हुआ और 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान तथा 15 अगस्त, 1947 को भारत को एक पृथक राष्ट्र घोषित कर दिया गया। इस विभाजन में न केवल भारतीय उप-महाद्वीप के दो टुकड़े किये गये, बल्कि बंगाल का भी विभाजन किया गया और बंगाल के पूर्वी हिस्से को भारत से अलग करके पूर्वी पाकिस्तान बना दिया गया, जो 1971 के युद्ध के बाद बांग्लादेश बना।

कहने को तो यह एक देश का बंटवारा था, लेकिन दरअसल यह दिलों का, परिवारों का, रिश्तों का और भावनाओं का बंटवारा था। भारत मां के सीने पर बंटवारे का यह जख्म सदियों तक रिसता रहेगा और आने वाली नस्लें तारीख के इस सबसे दर्दनाक और रक्तरंजित दिन की टीस महसूस करती रहेंगी।

देश दुनिया के इतिहास में 14 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

  • 1862 : बंबई उच्च न्यायालय की स्थापना।
  • 1908 : इंग्लैंड के फोकेस्टोन में पहली सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन।
  • 1917 : चीन ने जर्मनी और आस्ट्रिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1924 : प्रसिद्ध लेखक एवं पत्रकार कुलदीप नैयर का जन्म।
  • 1938 : बीबीसी की पहली फीचर फिल्म (स्टूडेंट आॅफ प्राग) टेलीविजन पर प्रसारित।
  • 1947 : भारत का विभाजन हुआ और पाकिस्तान पृथक राष्ट्र बना।
  • 1968 : मोरारजी देसाई पाकिस्तान के सर्वाेच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित।
  • 1971 : बहरीन को 110 वर्ष के बाद ब्रिटिश शासन से आजादी मिली।
  • 2003 : पूर्वी अमेरिका और कनाडा में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति ठप, जिसका असर न्यूयॉर्क और ओटवा जैसे बड़े शहरों पर भी पड़ा।
  • 2006 : संयुक्त राष्ट्र की पहल पर इजराइल और दक्षिणी लेबनान में पांच सप्ताह से जारी संघर्ष थमा।
  • 2006 : इराक के कहतानिया में बमबारी में 400 लोग मारे गये।
  • 2013 : मिस्र में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प में 638 लोग मारे गये।

यह खबर भी पढ़े—हिमाचल प्रदेश में बारिश ने मचाई तबाही, भूस्खलन से 22 लोगों की गई जान

RELATED ARTICLES

रोमांस किंग शाहरुख खान ने 60वें जन्मदिन पर फैंस को दिया ‘किंग’ का धांसू तोहफा!

मुंबई । बॉलीवुड के 'रोमांस किंग' शाहरुख खान ने आज 2 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन मनाया। इस बेहद खास मौके पर, उनके फैंस...

केन विलियमसन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया

आॅकलैंड। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला शुरू होने से कुछ दिन पहले रविवार को टी20...

असम: बांग्लादेश से आए 16 अवैध प्रवासियों को वापस भेजा गया

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बताया कि श्रीभूमि जिले से 16 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़कर वापस भेज दिया गया है। शर्मा...

प्रदोष व्रत आज, होगी भोले बाबा की आरधना

माता पार्वती का आशीर्वाद भी मिलता हैलखनऊ। प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित व्रत है। हर महीने की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया...

गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व 5 को, गुरुद्वारों में सजेगा विशेष दीवान

सुबह-सुबह प्रभात फेरियां निकाली जाती हैलखनऊ। सिख समुदाय को कार्तिक पूर्णिमा का बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि इसी दिन गुरु नानक देव जी...

विशाल भंडारे के साथ श्री शिव महापुराण कथा का समापन

कथा समाप्ति के बाद हुआ रुद्राभिषेक और हवनलखनऊ। अखिल भारतीय उत्तराखण्ड महासभा धार्मिक प्रकोष्ठ, लखनऊ द्वारा 25 अक्टूबर से ज्ञान सरोवर विद्यालय, वृंदावन योजना,...

माता बड़ी भुइयन मंदिर में 13वें सुमेरू रूद्रमहायज्ञ का शुभारंभ

निकाली गई भव्य कलश यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब लखनऊ। राजधानी में 108 फीट ऊंची लखनऊ की पहली धर्मध्वजा तले ख्याति प्राप्त माता बड़ी भुइयन...

देव दीपावली पर 2.51 लाख दीपकों से रोशन होगा गोमती घाट

छात्राओं एवं महिलाओं द्वारा रंगोली एवं बेदियों की सज्जा प्रतियोगितालखनऊ। रामायण कालीन प्राचीन श्री मनकामेश्वर मंदिर की श्री महन्त देव्यागिरि जी विगत 15 वर्षों...

मैने मोहन को बुलाया हैं वो आता होगा…

श्री श्याम मन्दिर में वृंदावन की पूनम दीदी के भजनों पर भावुक हुए श्रद्धालु लखनऊ। रविवार, बीरबल साहनी मार्ग रोड स्थित श्री श्याम मन्दिर में...