अमेठी के दो लाख से ज्यादा लोग जाएंगे अयोध्या, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कराएंगी दर्शन

अमेठी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दो लाख से अधिक लोगों को अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन कराएंगी। केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही तीन लाख से अधिक घरों तक प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का प्रसाद पहुंचाने का लक्ष्य सुनिश्चित कर घर-घर प्रसाद पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है। मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता कहा, अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी के निर्देश पर उत्थान सेवा संस्थान द्वारा अमेठी संसदीय क्षेत्र के तीन लाख परिवारों तक प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का प्रसाद पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है।

उन्होंने कहा, फरवरी के प्रथम सप्ताह में संसदीय क्षेत्र के दो लाख से अधिक लोगों को अयोध्या धाम की श्रवण यात्रा पर बस से भेजा जाएगा और सभी को प्रभु श्रीराम के दर्शन कराए जाएंगे। गुप्ता ने बताया कि पहले 40 हजार से अधिक लोगों को अयोध्या धाम की श्रवण यात्रा करवाने की योजना थी, लेकिन मांग को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को दर्शन के लिए भेजने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा, जरूरत पड़ने पर दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं को भी दर्शन कराया जा सकता है। श्रवण यात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं।

RELATED ARTICLES

अलीगढ़ में मुंडन समारोह के दौरान बदमाशों ने घर में घुसकर मेहमान की गोली मारकर की हत्या

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के बन्नादेवी थाना क्षेत्र में शनिवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक मुंडन समारोह के दौरान...

पाम सन्डे सेलिब्रेट के लिए इकट्ठा हुए लोगों पर रूस ने किया हमला, 20 लोगों की मौत

कीव. यूक्रेन के सूमी शहर में रूस के मिसाइल हमले में 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई। शहर के कार्यवाहक महापौर ने...

सितंबर 2023 के बाद से 8,60,000 अफगान नागरिकों ने पाकिस्तान छोड़ा

इस्लामाबाद। सितंबर 2023 के बाद से 8,60,000 से अधिक अफगान नागरिक पाकिस्तान छोड़ चुके हैं, जिनमें से पांच लाख से ज्यादा खैबर पख्तूनख्वा के...

Latest Articles