back to top

वंदे भारत अभियान शुरू होने के बाद से 3.6 लाख से अधिक भारतीय वापस आए : विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सरकार द्वारा गत सात मई को वंदे भारत अभियान शुरू किए जाने के बाद से 3.6 लाख से अधिक भारतीय विदेश से वापस आए हैं। यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि कुल 5,13,047 भारतीयों ने विदेशों में भारतीय मिशनों के पास स्वदेश वापसी के लिए अपने अनुरोध दर्ज कराए हैं।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पंजीकरण कराए हैं, उनमें से आज तक की स्थिति के अनुसार 3,64,209 लोग इस अभियान के तहत लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों से भारतीय नागरिकों की वापसी जमीनी सीमाओं से भी हो रही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, 84,000 से अधिक भारतीय नेपाल, भूटान और बांग्लादेश से जमीनी सीमा आव्रजन चौकियों से वापस लौटे हैं।

श्रीवास्तव ने कहा, वंदे भारत मिशन के पहले तीन चरणों में पांच महाद्वीपों में 50 से अधिक देशों से लगभग 875 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें परिचालन के लिए निर्धारित की गईं थीं। इनमें से अब तक, 700 से अधिक उड़ानें भारत पहुँच चुकी हैं और उनसे लगभग 1,50,000 भारतीय वापस आए हैं।

उन्होंने कहा कि चरण तीन के तहत शेष 175 उड़ानों के आने वाले दिनों में पहुंचने की उम्मीद है। श्रीवास्तव ने कहा, चरण चार विशेष रूप से उन देशों पर ध्यान केंद्रित करेगा जहां अभी भी बड़ी संख्या में ऐसे भारतीय हैं, जिन्होंने वापसी के लिए पंजीकरण किया है। उन्होंने कहा कि जहाजों से वापसी भी इस मिशन का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की एक वापसी वर्तमान में चल रही है।

श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए आईएनएस जलाश्व 24 जून को ईरान में बंदरअब्बास बंदरगाह पहुंचा। जब उनसे इस अभियान के तहत विमानों से लौट रहे यात्रियों की कोविड-19 जांच कराने के संबंध में केरल सरकार की सलाह के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों में भारतीय मिशनों से संपर्क के बाद विदेश मंत्रालय ने राज्य सरकार को बताया कि इस संबंध में कुछ वास्तविक समस्याएं हैं।

उन्होंने कहा, मौजूदा समय में सिर्फ संयुक्त अरब अमीरात के पास ही पूरी तरह से जांच की व्यवस्था है। कतर सीमित स्तर पर जांच सुविधा मुहैया करा रहा है और इस क्षेत्र में अन्य देशों में यात्रा पूर्व जांच कराना संभव नहीं है क्योंकि इसमें खर्च, समय और जांच की उपलब्धता संबंधी दिक्कतें हैं।

RELATED ARTICLES

अयोध्या में जनवरी से जून तक 23 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

अयोध्या । भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस वर्ष केवल जनवरी से जून के बीच...

योगी आदित्यनाथ ने दीपावली पर्व की बधाई दी, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रभु...

नहीं चले रोहित- विराट,भारत के नौ विकेट पर 136 रन

पर्थ । भारत ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद आस्ट्रेलिया के खिलाफ बारिश से प्रभावित पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट...

रोशनी का पर्व दीपावली आज, बाजारों में जमकर हुई खरीदारी

लखनऊ। प्रकाश का पर्व दीपावली इस वर्ष 20 अक्टूबर, सोमवार को मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में दिवाली सबसे बड़ा त्योहार होता है। हिंदू पंचांग...

डिजिटल पटाखों से रोशन होगी दीपावली, प्रदूषण भी होगा कम

लखनऊ। आतिशबाजी के बिना दीपोत्सव की कल्पना करना बेमानी है। शुभता के प्रतीक श्री गणेश और समृद्धि की प्रतीक मां लक्ष्मी के पूजन के...

बजरंगी के जयकारों से गूंजते रहे हनुमान मंदिर

शृंगार व आरती संग हुआ सुंदरकांड का पाठलखनऊ। प्रभु श्री राम के परम भक्त वीरवर हनुमान जी के जन्मोत्सव पर रविवार को हनुमान मंदिर...

प्रगति महोत्सव में गीत-संगीत की बिखरी छटा

दीपावली उत्सव का जबरदस्त आयोजन किया गयालखनऊ। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट के संयुक्त तत्वाधान में आशियाना के सेक्टर एम आशियाना कोतवाली...

सीनियर सिटीजन एंड यूथ क्लब ने किया प्रभु राम व माता सीता का स्वागत

भारतीय संस्कृत की एक मिसाल कायम कीलखनऊ। सीनियर सिटीजन एंड यूथ क्लब, शालीमार मन्नत द्वारा आयोजित दीपावली के शुभ अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम...

सुंदरकांड के प्रकाश से जीवन का हर पल प्रकाशमान हो जाता है : सपना गोयल

सर्व धर्म के सभी सेवी भक्तों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं लखनऊ 19 अक्टूबर। सुंदरकांड के प्रकाश से जीवन का हर पल...