back to top

दुनिया भर में कोरोना वायरस से 160,000 से अधिक मौतें

पेरिस। दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण से 1,60,000 से अधिक लोगों की मौत हुई पेरिस, 19 अप्रैल (एएफपी) दुनियाभर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 1,60,685 हो गई। आधिकारिक स्रोतों से एएफपी द्वारा संकलित आंकड़े के अनुसार यह जानकारी सामने आई।

चीन में गत वर्ष दिसम्बर में पहली बार इस वायरस से संक्रमण का मामला सामने आया था। तब से इस वायरस से 193 देशों और क्षेत्रों में 2,334,130 से अधिक मामले सामने आए हैं। इन मामलों में से कम से कम 5,18,900 के बारे में माना जाता है कि वे अब पूरी तरह से ठीक हो गए हैं।

राष्ट्रीय प्राधिकारियों और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की सूचना से एएफपी द्वारा एकत्रित आंकड़ा, संभवत: संक्रमणों की वास्तविक संख्या का केवल एक हिस्सा भर ही दर्शाता है। कई देश अत्यंत गंभीर मामलों में ही जांच कर रहे हैं। अमेरिका इस महामारी से अब सबसे अधिक प्रभावित देश है।

अमेरिका में 39,090 लोगों की मौत हो चुकी है और संक्रमण के 7,35,287 मामले सामने आए हैं। कम से कम 66,819 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इसके बाद इटली सबसे अधिक प्रभावित देश हैं जहां 23,227 मौतें और संक्रमण के 1,75,925 मामले हैं। इसके बाद स्पेन में 20,453 मौतें हुई हैं और संक्रमण के 1,95,944 मामले सामने आए हैं।

फ्रांस में 19,323 मौतें हुई हैं और संक्रमण के 151,793 मामले सामने हैं। ब्रिटेन में 15,464 मौतें हुई हैं और 114,217 मामले सामने आए हैं। चीन ने हांगकांग और मकाऊ को छोड़ कर 4,632 लोगों की मौतें हुई हैं और 82,735 मामले घोषित किए हैं। यूरोप में अभी तक 1,01,493 मौतें हुई हैं और संक्रमण के 1,153,148 मामले सामने आए हैं। अमेरिका और कनाडा को मिला कर 7,68,670 मामले सामने आ चुके हैं और 40,619 लोगों की मौतें हुई हैं।

एशिया में 162,256 मामले और 6,951 मौतें, पश्चिम एशिया में 122,819 मामले और 5,559 मौतें, लातिन अमेरिका और कैरिबियाई देशों में 98,202 मामले और 4,915 मौतें, अफ्रीका में 21,165 मामले और 1,058 मौतें और ओशिआपस में 7,879 मामले सामने आए हैं और 90 लोगों की मौतें हुई हैं।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...