back to top

मिनी ग्रीन ट्यूबवेल योजना का लाभ ज़्यादा से ज़्यादा किसानों को मिले : योगी

  • लघु, सीमांत व एससी-एसटी किसानों को मिलेगा फायदा

  • मुख्यमंत्री के सामने हुआ योजना का प्रस्तुतीकरण

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को कहा कि मौजूदा सरकार सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने का काम कर रही है। मिनी ग्रीन टूबवेल योजना इस तरह से संचालित की जाये, जिससे ज़्यादा से ज़्यादा किसान लाभान्वित हो सकें। उन्होंने यह बात लोक भवन में सौर ऊर्जा चालित मिनी ग्रीन ट्यूबवेल योजना का नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग (लघु सिंचाई विभाग) द्वारा प्रस्तुतीकरण के दौरान कही।

मुख्यमंत्री को बताया गया कि यह योजना पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में प्रदेश में संचालित की जाएगी। इसके तहत नलकूप के सबमर्सिबल पम्प का संचालन ग्रीन ऊर्जा (सौर ऊर्जा) के माध्यम से किया जायेगा। यह योजना केंद्र सरकार की ‘कुसुम योजना’ से पोषित होगी। इस योजना से लघु, सीमान्त एवं अनुसूचित जाति व जनजाति के कृषक समूह लाभान्वित होंगे।

मुख्यमंत्री को बताया गया कि इस योजना के द्वारा अनुसूचित जाति व जनजाति की पात्रता के लिए ज़रूरी होगा कि न्यूनतम 10 सदस्यों का समूह हों और उसमे सभी किसान लघु सीमान्त श्रेणी के 50 प्रतिशत से ज़्यादा सदस्य अनुसूचित जाति व जनजाति के होंगे। 20 वर्ग मीटर की जमीन समूह के किसी एक सदस्य के द्वारा दान कर अनुबन्ध की जायेगी।

इसी तरह इस योजना के सामान्य लाभार्थियों की पात्रता के लिए अर्हता के लिए न्यूनतम 10 सदस्यों का समूह होगा और ये सभी कृषक, लघु एवं सीमान्त श्रेणी के होंगे। इनके समूह के भी किसी एक सदस्य को 20 वर्ग मीटर जमीन अनुबन्ध के तौर पर देनी होगी।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...