back to top

मोहम्मद शमी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर, चाहर वनडे सीरीज से हटे

मुंबई। भारत को दक्षिण अफ्रीका में पहली टेस्ट सीरीज जीतने की अपनी कवायद में मोहम्मद शमी की सेवाएं नहीं मिलेंगी क्योंकि चिकित्सा टीम ने इस तेज गेंदबाज को दो टेस्ट मैचों की सीरीज में खेलने के लिए मंजूरी नहीं दी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को यह जानकारी दी।

वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद टखने की चोट से जूझ रहे शमी को टेस्ट टीम में शामिल किया गया था, लेकिन यह स्पष्ट कर दिया गया था कि फिट होने पर ही वह टेस्ट टीम का हिस्सा बने रहेंगे। बोर्ड की चिकित्सा टीम ने हालांकि उन्हें इस सीरीज में खेलने के लिए मंजूरी नहीं दी। बीसीसीआई ने शमी की जगह पर अभी किसी खिलाड़ी का चयन नहीं किया है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर से सेंचुरियन ने खेला जाएगा।

टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टेस्ट टीम के सदस्य 20 दिसंबर से अपने आपस में ही तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेंगे। शमी अभी घर में रहकर ही अपनी चोट से उबरने का प्रयास जारी रखेंगे। वह इंग्लैंड के खिलाफ 25 जनवरी से हैदराबाद में शुरू होने वाली घरेलू टेस्ट श्रृंखला में वापसी कर सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट क्रिकेट मैच तीन जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा। इस बीच तेज गेंदबाज दीपक चाहर भी निजी कारणों से एकदिवसीय टीम से हट गए हैं। उनकी जगह तेज गेंदबाज आकाशदीप को वनडे टीम में शामिल किया गया है।

बीसीसीआई ने बयान ने कहा, चाहर ने बीसीसीआई को सूचित किया कि परिवार में आपात चिकित्सा स्थिति के कारण वह आगामी वनडे श्रृंखला में खेलने के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। चयन समिति ने उनकी जगह तेज गेंदबाज आकाशदीप को टीम में शामिल किया है। बीसीसीआई ने अपने बयान में इसके साथ ही बताया कि रविवार को जोहानिसबर्ग में पहला वनडे खेलने के बाद श्रेयस अय्यर टेस्ट श्रृंखला की तैयारी के लिए टेस्ट टीम से जुड़ जाएंगे।

बयान के अनुसार, वह (अय्यर) दूसरे और तीसरे वनडे के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे और इसके बजाय टेस्ट टीम के अपने आपस में होने वाले मैच में खेलेंगे।
बीसीसीआई ने इसके साथ ही कहा कि मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और अन्य सहयोगी स्टाफ वनडे श्रृंखला के दौरान उपलब्ध नहीं रहेगा और इसके बजाय टेस्ट टीम की तैयारी पर ध्यान देगा। बयान में कहा गया है, भारतीय टीम (सीनियर पुरुष) के मुख्य कोच राहुल द्रविड़, बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़, गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे और क्षेत्ररक्षण कोच टी दिलीप टेस्ट टीम के साथ जुड़ेंगे और उसकी तैयारियों पर ध्यान देंगे।

इस दौरान केएल राहुल की अगुवाई वाली वनडे टीम की जिम्मेदारी भारत ए का कोचिंग स्टाफ संभालेगा, जिसमें बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक, गेंदबाजी कोच राजीब दत्ता और क्षेत्ररक्षण कोच अजय रात्रा शामिल हैं।

भारत की वनडे टीम इस प्रकार है: केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, आकाश दीप।

RELATED ARTICLES

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...