back to top

मोदी बुधवार को बिहार में तीन चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। यह जानकारी भाजपा महासचिव व बिहार के प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने मंगलवार को दी। यादव ने ट्वीट कर बताया, कल 28 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार के दरभंगा, मुजफ्फरपुर और पटना में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। आपका स्वागत है प्रधानमंत्री जी।

प्रधानमंत्री की पहली रैली दरभंगा के राज मैदान में सुबह 10 बजे होगी। इसके बाद वह मुजफ्फरपुर के मोतीपुर चीनी मिल स्थित पचरुखी मैदान में दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे। दिन की आखिरी रैली प्रधानमंत्री पटना हवाई अड्डे के निकट स्थित वेटरनरी कालेज कैंपस में होगी। प्रधानमंत्री की इस रैली का डिजीटल माध्यम से सीधा प्रसारण पटना के लगभग 300 मैदानों में किया जाएगा।

बिहार में दूसरे चरण के चुनाव के तहत पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, नालंदा व पटना जिलों की 94 सीटों पर आगामी तीन नवंबर को मतदान होगा। प्रधानमंत्री इससे पहले बिहार में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित कर चुके हैं।

उन्होंने सासाराम, गया और भागलपुर में रैलियों को संबोधित किया था। बिहार में भाजपा और जनता दल (यूनाईटेड) के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) का गठबंधन है। राजग के मुकाबले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व में कांग्रेस और वामपंथी दलों का महागठबंधन मैदान में है।

केंद्र में भाजपा की सहयोगी और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान द्वारा गठित लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव मैदान में है जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सहित कुछ छोटे दलों का गठबंधन भी चुनावी मैदान में ताल ठोक रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में, 28 अक्टूबर (71 सीटों), 3 नवंबर (94 सीटों) और 7 नवंबर (78 सीटों) होगा। मतगणना 10 नवंबर को होगी।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...