back to top

मोदी के पास पतियों के जाने से डरती हैं भाजपा नेताओं की पत्नियां: मायावती

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निजी हमला करते हुए कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए अपनी पत्नी तक को छोड़ चुके मोदी बहन और पत्नियों की इज्जत करना क्या जानेंगे।

इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा नेताओं की पत्नियां अपने पतियों के मोदी के पास जाने से डरती हैं। मायावती ने सोमवार को यहां जारी एक बयान में कहा,  राजस्थान के अलवर में हुई दलित महिला के उत्पीड़न की घटना को लेकर वैसे तो नरेन्द्र मोदी चुप ही थे।

लेकिन इस घटना पर मेरे बोलने के तत्काल बाद, वह इसकी आड़ में अपनी घृणित राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा इसलिए ताकि चुनाव में उनकी पार्टी को कुछ राजनीतिक लाभ मिल जाये, लेकिन यह अति निन्दनीय और शर्मनाक है। उन्होंने कहा,   वैसे भी वह (मोदी) दूसरों की बहन-बेटियों की इज्जत करना क्या जानें, जब वह अपने राजनीतिक स्वार्थ के चलते अपनी बेकसूर पत्नी तक को छोड़ चुके हैं।

मुझे तो यह भी मालूम हुआ है कि भाजपा में खासकर विवाहित औरतें अपने पतियों को मोदी के नजदीक जाते देख यह सोचकर घबराती हैं कि कहीं मोदी अपनी पत्नी की तरह हमें भी अपने पतियों से अलग ना करवा दें। 

बसपा प्रमुख ने कहा महिलाओं से मेरा खास अनुरोध है कि वे इस किस्म के व्यक्ति को अपना वोट कतई न दें और यही आपका मोदी की छोड़ी गई पत्नी के प्रति सही सम्मान भी होगा। अलवर कांड पर कांग्रेस को घेरते हुए उन्होंने कहा, बसपा अलवर की घृणित एवं शर्मनाक घटना को लेकर दु:खी तथा चिन्तित है और इस मामले में राजस्थान सरकार द्वारा उचित एवं सख्त कानूनी कार्वाई नहीं किए जाने पर पार्टी, समर्थन वापसी का भी फैसला ले सकती है।

RELATED ARTICLES

अगर पहली फिल्म में मेरा किरदार जीवित रहता तो ‘बॉर्डर 2’ में जरूर काम करता: सुनील शेट्टी

मुंबई । अभिनेता सुनील शेट्टी 1997 में आई फिल्म ‘‘बॉर्डर’’ को अपने करियर की शानदार फिल्मों में से एक मानते हैं और उनका कहना...

कुत्ते के काटने पर मुआवजा देगी सरकार, बच्चों-बुजुर्गों की मौत पर राज्य जिम्मेदार: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। देश में आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरे को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को सुनवाई के दौरान शीर्ष...

गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली घटना: पिता और सौतेली मां ने 6 साल की बच्ची की पीट-पीटकर हत्या

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां वेव सिटी थाना क्षेत्र...

लोहड़ी पर्व : अस्सा मल लई तेरी ड्योडी माये नि सहनु दे लोहड़ी…

सिख समाज के लोगों ने तिल और मूंगफली डालकर एक-दूसरे को दी बधाई, घर से गुरुद्वारे तक लोहड़ी की रही धूमलखनऊ। सुंदर मुंदरिए ओए,...

तिल द्वादशी और वृद्धि योग के संयोग में मकर संक्रांति कल

लखनऊ। भगवान सूर्य की राशि परिवर्तन से प्रकृति में होने वाली क्रांति का पर्व है मकर संक्रांति। इस दिन भगवान सूर्य धनु राशि से...

नाटक ‘आखरी ताज’ में दिखी नवाब वाजिद अली शाह की कहानी

एसएनए के संत गाडगे प्रेक्षागृह में नाटक का मंचनलखनऊ। भारतीय नारी सम्मान एंव बाल विकास संस्थान की ओर से ऐतिहासिक नाटक आखरी ताज का...

सुंदरकांड के साथ यूपी महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ

संगीतमय कार्यक्रम एक शाम सुरों के नामलखनऊ। प्रगति इवेंट द्वारा आयोजित 18वां यूपी महोत्सव द ग्रीन प्लैनेट लोन निकट शुक्ला चौराहा नहर रोड जानकीपुरम...

जरूरतमंदों को कंबल एवं भोजन का वितरण

आओ मिलकर खुशियां बांटे जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लायेलखनऊ। लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभ अवसर पर उन्नति फाउंडेशन संस्था द्वारा 'आओ मिलकर...

उत्तरायणी कौथिग का आगाज आज, महापौर ने तले पहाड़ी घुघुते

लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद की ओर से उत्तरायणी कौथिग के रजत जयंती समारोह का आगाज बुधवार से होगा। 15 दिवसीय कौथिग 2026 का शुभारंभ बुधवार...