back to top

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे मोदी, भाजपा मुख्यालय में हुआ जोरदार स्वागत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बुधवार शाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। पिछले सप्ताहांत यहां भारत की अध्यक्षता में जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन के बाद मोदी का पार्टी मुख्यालय का यह पहला दौरा है। इस शिखर सम्मेलन को एक बेहद सफल कार्यक्रम के रूप में देखा जा रहा है और इसके लिए विश्व के नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी की सराहना भी की है।

भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर वहां बड़ी संख्या में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री पर फूलों की वर्षा की और मोदी-मोदी के नारे लगाए। इससे पहले, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी मुख्यालय पहुंचने पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। भाजपा अक्सर अपने राजनीतिक संवाद में मोदी के नेतृत्व की वैश्विक मान्यता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के बढ़े हुए कद को प्रमुखता से उठाती रही है। यह एक ऐसा मुद्दा है जो जी20 की बैठक के बाद पार्टी नेताओं की ओर से और भी प्रमुखता से उठाया जा सकता है।

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श करने के लिए होगी। मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता व सीईसी के सदस्य इस बैठक में शामिल होने के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचे। सूत्रों का कहना है कि सीईसी में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हो सकती है। बहुत संभावना है कि मध्य प्रदेश की कुछ सीटों पर उम्मीदवार तय किए जा सकते हैं।

सीईसी ने पिछले महीने बैठक की थी और मध्य प्रदेश में 39 सीटों और छत्तीसगढ़ के लिए 21 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। ये ऐसी सीटें थीं जहां भाजपा को पिछले चुनावों में पराजय का सामना करना पड़ा था। अपनी परंपरा से हटते हुए भाजपा ने इस बार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने से काफी पहले ही अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं, जो 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले विधानसभा चुनावों का अंतिम दौर है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...

मिशन कर्मयोगी में यूपी पहले स्थान पर: मुख्य सचिव

लखनऊ। मिशन कर्मयोगी में यूपी के 20 लाख में 19,99,497 कर्मी आॅनबोर्ड हो चुके हैं, 1,00,68,866 कोर्स पूरा कर उत्तर प्रदेश देश में प्रथम...

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...