back to top

उत्तर प्रदेश के छह जिलो के कारागारों में लगाए जाएंगे आधुनिक तकनीक वाले मोबाइल जैमर

छह जेलों में लगेंगे आधुनिक मोबाइल जैमर |
9.14 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत |
2G से 5G नेटवर्क जाम करने की क्षमता |

लखनऊ। राज्य के छह कारागारों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल को रोकने के लिए आधुनिक तकनीक वाले जैमर लगाए जाएंगे। सरकार ने इसके लिए टावर आफ हारमोनियस काल ब्लाकिंग सिस्टम (टी-एचसीबीसी) को लगाने की स्वीकृति प्रदान की है।

इन टावरों को स्थापित करने के लिए 9.14 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह टावर जिला कारागार लखनऊ, चित्रकूट, कासगंज, आजमगढ़, अंबेडकर नगर और केंद्रीय कारागार बरेली-2 में स्थापित किए जाएंगे।

सरकार ने वर्ष 2021 में प्रिजन एक्ट में बदलाव कर कारागारों के अंदर मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए पकड़े जाने पर बंदियों को तीन से पांच वर्ष तक के अतिरिक्त कारावास की सजा देने और 50 हजार रुपये तक का अर्थदंड लगाने का प्रविधान किया था। इसके बाद भी कारागारों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक नहीं लगाई जा सकी है।

नतीजतन अब कारागारों में टी-एचसीबीसी स्थापित किए जा रहे हैं। यह 2जी से लेकर 5जी नेटवर्क और हर प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरणों को जाम कर देता है। बंदी अगर मोबाइल फोन के जरिए इंटरनेट या विभिन्न प्रकार के एप्लीकेशन पर भी बात करना चाहेंगे तो भी संभव नहीं होगा।

RELATED ARTICLES

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...