मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने किया एलान

नयी दिल्ली। मृगया, सुरक्षा और डिस्को डांसर जैसी फिल्मों के मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को सिनेमा के क्षेत्र में सरकार के सर्वाेच्च सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए सोमवार को नामित किया गया। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इस पुरस्कार के लिए अभिनेता के नाम की घोषणा की।

मंत्री ने लिखा, मिथुन दा की शानदार सिनेमाई यात्रा पीढ़ियों को प्रेरित करती है। यह घोषणा करते हुए गौरव महसूस हो रहा है कि दादा साहेब फाल्के चयन समिति ने मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती जी को भारतीय सिनेमा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए यह पुरस्कार देने का फैसला किया है। वैष्णव ने कहा कि चक्रवर्ती को यह पुरस्कार आठ अक्टूबर, 2024 को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दिया जाएगा।

चक्रवर्ती (74) ने मृणाल सेन की 1976 में आई फिल्म मृगया से फिल्मों में अभिनय की शुरुआत की थी जिसके लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता था। उन्हें कसम पैदा करने वाले की और कमांडो जैसी फिल्मों के लिए भी जाना जाता है।

RELATED ARTICLES

स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने सामाजिक बॉन्ड के जरिए एक अरब यूरो जुटाए, 50 प्रतिशत भारत में करेगी निवेश

नयी दिल्ली। स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने पहला सामाजिक बॉन्ड जारी करके एक अरब यूरो (लगभग 9,400 करोड़ रुपये) जुटाए हैं, जो भारत सहित बैंक के...

दुनिया में संघर्ष -कष्ट …पढ़ाई में ख़राब प्रदर्शन को लेकर पिता ने 2 बच्चों की हत्याकर की आत्महत्या

काकीनाडा (आंध्र प्रदेश). आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ओएनजीसी) के 37 वर्षीय कर्मी ने बच्चों के पढ़ाई...

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के न्यासियों की महत्वपूर्ण बैठक कल, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टियों की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार दोपहर मणिराम छावनी मंदिर में ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य...

Latest Articles