बर्थडे पार्टी में जा रही नाबालिग को जबरन कार में बिठाया, तीन लोगों ने किया गैंगरेप

दमोह (मध्यप्रदेश).मध्यप्रदेश के दमोह जिले में बर्थ डे की पार्टी में जा रही 12 वर्षीय लड़की के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार शाम को हुई और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

देहात पुलिस थाने के प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि लड़की अपने चचेरे भाई के घर जन्मदिन की पार्टी में जा रही थी, तभी उसके एक परिचित ने उसे कथित तौर पर रोका और अपने दो साथियों के साथ मिलकर जबरन कार में बैठा लिया।

उन्होंने बताया कि तीनों ने बच्ची को तालाब के पास सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। कुमार ने बताया कि लड़की किसी तरह घर पहुंची और अपने परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

महाकुम्भ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जारी, अब तक 10 करोड़ लोगों ने लगाई संगम में डुबकी

महाकुम्भनगर. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित किए जा रहे महाकुम्भ में अब तक 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालु गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती...

लॉस एंजिलिस : उत्तरी क्षेत्र में लगी भीषण आग तेजी से फैली, 50 हजार से अधिक लोगों को घर छोड़ने का आदेश

कैलिफोर्निया। अमेरिका में लॉस एंजिलिस के उत्तरी पर्वतीय क्षेत्र में लगी भीषण और तेजी से फैलती आग के कारण बुधवार को वहां रहने वाले...

भारत के स्टार खिलाड़ियों की रणजी ट्रॉफी में निराशाजनक वापसी, नहीं चला किसी बल्ला

मुंबई। रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और शुभमन गिल जैसे स्टार भारतीय खिलाड़ियों की रणजी ट्रॉफी में वापसी निराशाजनक रही और वे गुरुवार को अपनी...

Latest Articles