back to top

मिल्कीपुर उपचुनाव : भाजपा के चंद्रभानु पासवान भारी वोटों से आगे, 17वें दौर की मतगणना पूरी

अयोध्या। उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 17वें दौर की मतगणना के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चंद्रभानु पासवान भारी बढ़त बना ली है। वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी (सपा) के अजीत प्रसाद से 41724 मतों से आगे हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर यह जानकारी दी गई।

वेबसाइट के अनुसार पासवान को जहां 53,299 मत मिले, वहीं सपा उम्मीदवार एवं फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को 24,620 मत मिले। निर्वाचन आयोग के अनुसार कुल 30 दौर में मतगणना पूरी होगी। मिल्कीपुर विधानसभा सीट, अवधेश प्रसाद के पिछले साल लोकसभा चुनाव में फैजाबाद सीट से निर्वाचित होने के बाद विधानसभा से इस्तीफा देने की वजह से रिक्त हुई है, इसीलिए उपचुनाव जरूरी हो गए हैं।

सपा जहां सीट बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, वहीं भाजपा इस चुनाव को फैजाबाद लोकसभा सीट पर अपनी हार का बदला लेने के अवसर के रूप में देख रही है। वर्ष 2022 के प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा मिल्कीपुर के रूप में अयोध्या जिले की एकमात्र सीट हारी थी। इससे पहले, सुबह भाजपा के चंद्रभानु पासवान ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। पासवान ने एक समाचार एजेंसी से बातचीत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। उन्होंने अपने समर्थकों के प्रति भी आभार जताया।

पासवान ने कहा, भाजपा सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों और योजनाओं को हमने लोगों तक पहुंचाया और मिल्कीपुर के लोगों ने इसका समर्थन किया।उन्होंने कहा कि अगर हम चुनाव जीते तो मिल्कीपुर के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस बीच, फैजाबाद से सपा के सांसद अवधेश प्रसाद ने पीटीआई-वीडियोज से कहा, भाजपा ने बहुत बड़े स्तर पर गड़बड़ियां की हैं और भारत निर्वाचन आयोग तथा पर्यवेक्षकों को लिखित रूप से इसकी जानकारी दी गई है। उन्होंने दावा किया कि उनकी शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। सपा सांसद ने भरोसा जताया कि उनकी पार्टी चुनाव जीतेगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन अधिकारी राज्य सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं और दावा किया कि इसके बावजूद सपा का उम्मीदवार ही जीतेगा। उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए बुधवार को हुए उपचुनाव में कुल 3.71 लाख मतदाताओं में से 65 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था जो 2022 के विधानसभा चुनाव में दर्ज मतदान से अधिक है। मिल्कीपुर उपचुनाव, समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है, क्योंकि यह सीट राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण अयोध्या जिले का हिस्सा है।

इस सीट पर कुल 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला सपा के अजीत प्रसाद और भाजपा के चंद्रभानु पासवान के बीच माना जा रहा है।बहुजन समाज पार्टी (बसपा) यह उपचुनाव नहीं लड़ रही है, वहीं कांग्रेस इस सीट पर अपनी गठबंधन सहयोगी सपा का समर्थन कर रही है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने भी इस सीट से अपना उम्मीदवार उतारा है।

RELATED ARTICLES

अयोध्या में रामनवमी की ऐतिहासिक धूम… रामलला के मस्तक पर हुआ दिव्य ‘सूर्य तिलक’

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में आज चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर एक नया इतिहास रचा गया। भव्य राम...

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से दिल्ली में की अहम मुलाकात… देवभूमि के उत्पादों की भेंट और विकास कार्यों पर चर्चा

नई दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देश की राजधानी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर...

गोरखपुर के रामगढ़ ताल में राष्ट्रीय महिला रोइंग टीम का कैंप, यूपी को पहली बार मिली ऐतिहासिक मेजबानी

20वें एशियाई खेल 2026 की तैयारियों को धार देने के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन देशभर की खिलाड़ी और कोच गोरखपुर में जुटे, 27...

राम नवमी : भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी…

शहर में जगह-जगह भंडारे, अखंड पाठ, शोभा यात्रा के साथ धूमधाम से मनाया गया प्रभु राम का जन्मोत्सवलखनऊ। भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी…...

श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन संग की मां सिद्धिदात्री की आराधना

लखनऊ। चैत्र नवरात्र के नौवें दिन शुक्रवार को रामनवमी पर माता के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा हुई। नवरात्र का समापन हवन पूजन के साथ...

चैती महोत्सव के मंच दिखी श्रीराम जन्म की धूम

दशरथ महल में श्रीराम के जन्मोत्सव की धूमलखनऊ । ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती महोत्सव में हो रही 12 दिवसीय श्रीकृष्ण लीला...

भगवा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

कपूरथला चौराहा के प्रारंभ पर मंच बनाया गयालखनऊ। रामभक्तों की मनमोहक दृश्य व झांकी के साथ जय श्रीराम व एक ही नारा, एक ही...

रामनवमी अर्थात वैश्विक सर्वे भवन्तु सुखिन: का भाव

देश के दस प्रदेशों और यूपी के 25 से अधिक जिलों में गूंज रहा है सुंदरकांडलखनऊ। सुंदरकांड महा अभियान, भारतवर्ष की बने पहचान की...

नाटक ‘मरने के शॉर्टकट’ ने झकझोरा मन

—विश्व रंगमंच दिवस पर जीवन के पक्ष में उठी सशक्त आवाजलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर...