back to top

मिहिर भोज जाति विवाद : शिलापट्ट पर लिखे योगी के नाम पर कालिख पोती गई, जांच शुरू

नोएडा। राजा मिहिर भोज की प्रतिमा के नीचे लगे शिलापट्ट पर लिखे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पर कथित तौर पर काला रंग पोते जाने के बाद मंगलवार को ग्रेटर नोएडा में तनाव पैदा हो गया। मूर्ति का अनावरण पिछले हफ्ते किया गया था। सोशल मीडिया पर नजर आ रहे घटना के कथित वीडियो के मुताबिक आदित्यनाथ के अलावा, भारतीय जनता पार्टी से राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र सिंह नागर और दादरी के विधायक तेजपाल नागर के नामों पर भी कालिख पोत दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है, जो कथित तौर पर गुर्जर समुदाय के कुछ सदस्यों द्वारा किया गया है। गुर्जर जाति के लोगों का राजपूत समुदाय के साथ विवाद चल रहा है। दोनों का दावा है कि नौवीं शताब्दी के राजा मिहिर भोज उनकी जाति के थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22 सितंबर को गौतम बुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा के दादरी इलाके में सम्राट की 15 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया था।
शिलापट्ट पर सम्राट मिहिर भोज के नाम के आगे गुर्जरै लगाने को लेकर विवाद छिड़ गया था। कार्यक्रम से पहले भी, इस मुद्दे पर राजपूत और गुर्जर समुदायों के बीच संघर्ष के कारण क्षेत्र में तनाव पैदा हो रहा था, जबकि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने प्रतिमा के अनावरण के बाद टिप्पणी की थी कि महान शख्सियतों को एक जाति तक सीमित नहीं किया जा सकता है, वे सभी के हैं। पट्टिका पर दर्ज नामों पर काला रंग पोते जाने की घटना राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र सिंह नागर के मंगलवार सुबह राजा मिहिर भोज की प्रतिमा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद हुई। गुर्जर नेता, नागर ने सुबह में प्रतिमा के बगल में खड़े होकर खिंचवाई एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, सत्यमेव जयते। इस बीच, एक अधिकारी ने कहा कि दादरी पुलिस को मंगलवार की घटना में प्राथमिकी दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ कार्वाई करने का निर्देश दिया गया है।

RELATED ARTICLES

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

शादी की प्‍लानिंग में जुटी हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई। ‘स्त्री 2’ (2024) जैसी सुपरहिट फिल्म से एकाएक सुपर स्‍टारडम पर पंहुच चुकी एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍मों का फैंस बेसब्री...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आईपीओ दस्तावेज जमा किए, 2,000 करोड़ रुपये जुटाने का इरादा

नयी दिल्ली। इटली के बोनफिग्लियोली समूह की भारतीय इकाई बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से धन जुटाने के लिए बाजार...

पाकिस्तान विवाद के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए राजीव शुक्ला ने आईसीसी को दिया धन्यवाद

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसने...

BCCI ने भारतीय खिलाड़ियों को पत्नियों या मंगेतर के साथ रहने से रोका

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने अपनी सख्त नीतियों पर कायम रहते हुए आगामी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय खिलाड़ियों को उनकी पत्नियों, मंगेतर...