back to top

होम्यो फार्मासिस्ट भर्ती में नियुक्ति के लिए अखिलेश को सौंपा ज्ञापन

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में अनुदेशकों प्रशिक्षकों की कमी होने से शैक्षणिक गतिविधियों में बाधा पड़ने तथा होम्यो फार्मासिस्ट भर्ती (02 परीक्षा/2019) में मेरिट में चयनित (2016-18) बैच के योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति न देने की शिकायत के ज्ञापन शनिवार को सौंपे गये।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के आवेदकों ने अपने ज्ञापन में बताया है कि भारी मात्रा में अनुदेशकों व प्रशिक्षकों के पद रिक्त हैं। इनकी भर्ती प्रक्रिया के लिए 24006 पदों पर विज्ञप्ति 06 जनवरी 2022 को प्रकाशित की गयी थी लेकिन डेढ़ वर्ष बीत जाने पर भी मुख्य परीक्षा नहीं हो पायी है। इससे संस्थानों में कौशल, प्रशिक्षण का क्रियान्वयन सही तरीके से नहीं हो पा रहा है।

आवेदक स्नेहा, राहुल, श्याम भवन और इंजीनियर संतोष यादव ने इस सम्बंध में उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को निर्देशित करने का आग्रह किया। होम्योपैथिक फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा 2019 में 420 पदों पर भर्ती हुई जिसका रिजल्ट 17 दिसम्बर 2020 को जारी किया गया। 2016-18 बैच के अभ्यर्थियों का मेरिट में नाम आया लेकिन सही समय पर डीएचपी परीक्षा न होने की वजह से उनका स्थायी रजिस्ट्रेशन व इंटरर्नशिप 18 मार्च 2019 के बाद मिल पाया, जिसकी वजह से उन्हें अयोग्य माना जा रहा है।

परीक्षा में असफल को नियुक्ति मिल गयी। इस सम्बंध में संज्ञान लेकर नियुक्ति दिलाने के लिए ज्ञापन देने वालों में अतुल कुमार, बैजनाथ गुप्ता, विनोद यादव, दिनेश वर्मा, आकांक्षा पाण्डेय, प्रिंसी पटेल, जूही पटेल, प्रीती पटेल, अश्वनी कुमार, अंकित तिवारी, रामपूजन, अभिषेक गुप्ता, रजनीश, कौशलेश कुमार, अरुण कुमार, मनोज यादव, अजय शर्मा, विजय वर्मा, श्याम मोहन, मनोज कुमार जितेन्द्र कुमार आदि शामिल थे।

RELATED ARTICLES

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

राज्यसभा में पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने कहा… मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना

नई दिल्ली। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के उपनेता पद से हटाए जाने के एक दिन बाद पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार...

बंगाल पुलिस ने न्यायिक अधिकारियों के घेराव का मुख्य साजिशकर्ता समेत दो को बागडोगरा हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव के कथित मुख्य साजिशकर्ता समेत दो लोगों को शुक्रवार को...

कूद से कम्यूट फिल्मों के दौर की होगी शुरूआत: नीलेश मिसरा

इस प्रारूप का उद्देश्य ऐसी फिल्मों का निर्माण करना हैलखनऊ। हिन्दी सिनेमा के प्रख्यात गीतकार, लेखक और स्टोरीटेलर नीलेश मिसरा ने अपनी नई फिल्म...

कलाकार मिलन समारोह में गूंजी गजलें और गीत

राय उमानाथ बली में 33वां कलाकार मिलन समारोहलखनऊ। विश्व हिंदी रंगमंच दिवस पर कलाकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से 33वां कलाकार मिलन समारोह...

गुड फ्राइडे : जो क्रूस पे कुर्बान है वो मेरा मसीहा है… से गूंजे शहर के चर्च

गिरजाघरों में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुड फ्राइडे, चर्चों में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं, गाए गये प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हुए...

श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा

भांगड़ा और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकती महिलाएं​लखनऊ। हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के तत्वावधान में शुक्रवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान...

लखनऊ की पूजा गर्ग बनीं फिक्की फ्लो की 43वीं राष्ट्रीय अध्यक्ष

सिमरन साहनी बनी फ्लो लखनऊ चैप्टर की नई चेयर पर्सन लखनऊ। फिक्की लेडीज आॅर्गनाइजेशन गर्व के साथ घोषणा करता है कि लखनऊ की पूजा गर्ग...

एक एंग्री ओल्ड मैन की जबरदस्त कहानी है ‘सूबेदार’

अभिनेता ने अपने स्टाइल, स्वैग, आक्रोश और हीरोइज्म से इसे यादगार बनायालखनऊ। अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ...