back to top

मेरठ : पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी ढेर, 5 लोगों की हत्या का था आरोपी

मेरठ। मेरठ पुलिस ने शनिवार तड़के मुठभेड़ में 50,000 रुपये के इनामी बदमाश जमील हुसैन उर्फ नईम को मार गिराया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार द्वारा जारी बयान के मुताबिक नौ जनवरी, 2025 को लिसाड़ी गेट स्थित अपने घर पर अपने सौतेले भाई मोइन, उसकी पत्नी और उसके तीन बच्चों की नृशंस हत्या में जमील हुसैन उर्फ नईम मुख्य संदिग्ध था।

पुलिस के मुताबिक इन पांचों के सिर पर चोट के निशान थे। इन हत्याओं के बाद पुलिस ने जमील हुसैन उर्फ नईम और उसके साथी सलमान पर इनाम घोषित किया था। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने एक बयान में कहा, जांच में पता चला है कि नईम गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना नाम और स्थान बदल रहा था। इस जघन्य अपराध के पीछे पैसे और संपत्ति को लेकर विवाद था। नईम का दिल्ली और ठाणे में आपराधिक गतिविधियों का इतिहास रहा है।

बयान के अनुसार पुलिस टीम जमील हुसैन उर्फ नईम और सलमान को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थीं। बयान में कहा गया है, शनिवार सुबह पुलिस की एक टीम ने नईम को पकड़ने गयी थी और मुठभेड़ शुरू हो गई। नईम को गोली लगी और उसे पास के अस्पताल में घायलवस्था में ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब भी एक अन्य आरोपी सलमान की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...