back to top

दवाओं के लिए भटक रहे एमडीआर टीबी मरीज

वरिष्ठ संवाददाता

लखनऊ। टीबी मल्टी ड्रग रजिस्टेंट (एमडीआर) मरीजों के इलाज पर संकट की स्थिति है। अस्पताल में उन्हें सिर्फ डॉक्टर की सलाह मिल रही रही है। दवाओं के लिए उन्हें भटकना पड़ रहा है।

दरअसल टीबी यानि क्षय रोग का इलाज आधा-अधूरा कराने पर टीबी मल्टी ड्रग रजिस्टेंट (एमडीआर) हो जाती है। एमडीआर के इलाज के लिए मरीजों को और भी हाई डोज की दवाएं देनी पड़ती है और दवाएं न मिलने पर मरीज की जान को खतरा होता है। इन दिनों ऐसे कई मरीजों की जान पर संकट है।

सरकारी अस्पतालों में टीबी मरीजों की जांच, दवाएं व भर्ती आदि सब मुफ्त होने के बावजूद मरीजों को दवाओं के लिए भटकना पड़ रहा है। मालूम हो कि प्रदेश में एमडीआर टीबी के लगभग 10 हजार मरीज हैं। सबसे ज्यादा साइक्लोजरीन, लिंजोलेड और लेवोफ्लॉक्सिासिन जैसी दवाएं की किल्लत है। ऐसे में कई बार मरीजों को बाहर से दवाएं खरीदनी पड़ रही है।

केजीएमयू के पल्मोनरी मेडिसीन विभाग के डा. अजय वर्मा का कहना है ओपीडी में प्रतिदिन करीब 20 से 25 मरीज एमडीआर टीबी से ग्रसित आते हैं। करीब एक माह से ऐसी स्थिति है कि उन्हें दवाएं नहीं मिल पा रही है। उनका कहना है कि एमडीआर टीबी की समस्या टीबी के मरीजों में इलाज के दौरान गलत तरीके से दवाओं के सेवन के कारण सबसे ज्यादा होती है।

जब मरीज टीबी का इलाज करा रहा होता है उस दौरान टीबी की दवाओं का सही तरीके से सेवन न होने या दुरुपयोग होने की वजह से एमडीआर टीबी हो जाता है। इस समस्या में मरीजों के शरीर में मौजूद ट्यूबरक्लोसिस के बैक्टीरिया दवाओं के प्रति इतने रेजिस्टेंट हो जाते हैं कि इनपर दवाओं का असर बिलकुल भी नहीं होता है। ऐसे में जरूरी है कि टीबी के उपचार के दौरान इलाज बीच में न छोड़ा जाये और दवा की कोई डोज मिस न की जाये।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...

अमेरिकी-इजराइली हमलों व खामेनेई की मौत पर दुनियाभर के नेताओं ने दी सधी हुई प्रतिक्रिया

ब्रसेल्स। यह कब तक चलेगा? क्या यह और बढ़ेगा? ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर और ईरान के...

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हुंदै मोटर इंडिया की फरवरी में कुल बिक्री 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई पर

नयी दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया की कुल वाहन बिक्री फरवरी, 2026 में सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई रही है।हुंदै मोटर इंडिया...

ईरान संकट: भारत के लिए तेल आपूर्ति में तत्काल बाधा नहीं, संघर्ष खिंचने पर बढ़ सकती है रूस से खरीद

नयी दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे कच्चे तेल के प्रमुख आपूर्ति मार्ग के बंद होने से भारत को निकट भविष्य में कच्चे तेल की...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...