back to top

सामूहिक विवाह समारोह 25 को, सौ से अधिक जोड़े लेंगे साथ फेरे

मानव एकता एसोसिएशन व योगी सेना भारत संयुक्त रूप से आयोजित करेगा समारोह

लखनऊ। मानव एकता एसोसिएशन व योगी सेना भारत के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 25 मई को गरीब निर्धन कन्याओं का सामुहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। सरोजनी नगर स्थित प्रेम शिवकला लान, ग्राम अमौसी, हैंडल तिराहा, निकट अमौसी रेलवे-स्टेशन में होने वाले इस समारोह की जानकारी आज यहां ओसीआर विधायक निवास में मानव एकता एसोसिएशन के अध्यक्ष एल.पी. सिंह एवं योगी सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव वर्मा ने संयुक्त रूप से दी। इस मौके पर योगी सेना(भारत) राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव सौम्या माया भट्ट, राष्ट्रीय सचिव मोहित मिश्रा सहित आयोजक मण्डल के कई सदस्य मौजूद थे। इस मौके पर मानव एकता एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एल.पी. सिंह बताया कि हमारा विगत सात वर्षों से निरन्तर गरीब निर्धन कन्याओं का सामुहिक विवाह आयोजन कराता आ रहा है और इस वर्ष आगामी 25 मई को सरोजनी नगर स्थित प्रेम शिवकला लान, ग्राम अमौसी, हैंडल तिराहा, निकट अमौसी रेलवे-स्टेशन सरोजनी नगर लखनऊ में सम्पन्न होगा।
योगी सेना(भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव वर्मा ने कहा कि हमारा संगठन निरन्तर सनातन धर्म के को जागरूक करने के लिए कार्य कर रहा है इसी कन्यादान महादान होता है हम सभी लोग मिलकर हिन्दू रीति रिवाज से बहनो का विवाह सम्पन्न कराते है जिसमें उत्तर प्रदेश के 15 जिले से एवं बिहार से भी जोड़े 18 जोड़े साथ फेरे लेंगे। योगी सेना(भारत)राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव सौम्या माया भट्ट के कहा जिन बहनो के भाई नहीं होते मा नहीं उन सभी बहन,बेटियों को संगठन के कार्यकर्ता क्षेत्रों मे सर्वे करने के बाद चयन करने है और सामुहिक विवाह की प्रक्रिया में शामिल करते हैं। इस बार के सामुहिक विवाह में मुख्य अतिथि के रूप मे प्रख्यात समाजसेवी/शिक्षाविद यूपीएससी मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा, विशिष्ट अतिथि मुख्य संरक्षक डण्डी स्वामी श्री श्री 108 श्री अरुणस्वर आश्रम, संरक्षक प्रो. बउआ सिंह चौहान, मंजरी ओझा समाजसेवी, मानसी गुप्ता समाजसेवी, एडवोकेट मोहित मिश्रा, परमात्मा तिवारी, डॉक्टर डी.एस. परिहार, के. एल. श्रीवास्तव, प्रेम चंद्र विश्वकर्मा, आनन्द कुमार, अरविंद तिवारी, अंकित सिंह मुख्य रूप से शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

चैत्र नवरात्र : पूजा सामग्री से पटे बाजार, सजने लगे शहर के देवी मंदिर

लखनऊ। चैत्र नवरात्र के पहले बाजार में लोगों माता के श्रृंगार और पूजन का सामान खरीदा। बाजार में खरीदारी करने आए लोगों को देखकर...

मित्रता और दानशीलता का उदाहरण है ‘कर्णभारम’

बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम व अग्रसर सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था की ओर से नाटक कर्णभारम का मंचन...

वैश्य समाज ने गोसेवा के साथ मनाया एकता दिवस, सेवा वर्ष की शुरूआत

इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के संस्थापक रामदास अग्रवाल की जयंती पर आयोजन लखनऊ। इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के संस्थापक रहे रामदास अग्रवाल की जयंती वैश्य एकता दिवस...

फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ के सस्पेंस को न करें लीक, आदित्य धर ने लोगों से की भावुक अपील

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक आदित्य धर ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ की रिलीज से ठीक पहले दर्शकों से एक विशेष और...

जर्मनी के पूर्व कोच जोकिम लोव ने विश्व कप को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंताएं जताईं

कोलोन (जर्मनी)। जर्मनी के पूर्व कोच जोकिम लोव ने अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा की मेजबानी में होने वाले फुटबॉल विश्व कप में सुरक्षा को...

प्रधानमंत्री मोदी ने संसद को बताया ‘खुला विश्वविद्यालय’, बोले- राजनीति में नहीं होता फुल स्टॉप

नयी दिल्ली। भारतीय लोकतंत्र के उच्च सदन, राज्यसभा में बुधवार को एक भावुक और गरिमामय दृश्य देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने...

घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में आई तेजी, रुपया लुढ़का

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 518.84 अंक चढ़कर 76,589.68 अंक पर पहुंचा मुंबई। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में आई...

ईरान-अमेरिका संघर्ष और वैश्विक ऊर्जा संकट…होर्मुज जलडमरूमध्य का रणनीतिक महत्व

वाशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जारी भीषण युद्ध के तीसरे सप्ताह में प्रवेश करने के साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...

सिधौली सीएचसी पर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक,सफाई एजेंसी को नोटिस

एक हफ्ते का भुगतान रोकने के निर्देश, लापरवाही बर्दाश्त नहीं लखनऊ, विशेष संवाददाता। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सोमवार को लखनऊ में चिनहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...