back to top

सभी जिलों में हो रही है संक्रमित इलाकों की मैपिंग : अमित मोहन प्रसाद

  • ऐसे मोहल्लों में होगी 4 से 10 दिसंबर के बीच फोकस टेस्टिंग

  • 60 साल से ऊपर वालों की मृत्यु दर सबसे ज़्यादा

लखनऊ। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को बताया कि सूबे के सभी जिलों में संक्रमित इलाकों की मैपिंग की जा रही है। जिसके माध्यम से संक्रमित इलाकों, मोहल्लों को इस मैपिंग से चिन्हित किया जा रहा है। इन चिन्हित स्थानों की फोकस टेस्टिंग 4 से 10 दिसंबर तक करायी जायेगी।

प्रसाद ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि संक्रमण को नियत्रिंत करने में इसकी श्रृंखला को तोड़ना ज़रूरी है। इसके लिए अभियान चलाकर टारगेटेड सैंपलिंग के माध्यम से संक्रमित लोगों की पहचान की जा रही है और कोरोना पीड़ितों को ज़रूरत के हिसाब से होम आइसोलेट या अस्पताल में उनका इलाज कराया जा रहा है।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि अब तक कोरोना संक्रमण से जो मौतें हुयी है, उसमें 0-10 आयु वर्ग के 0.82 प्रतिशत, 11-20 आयु वर्ग के 1.36, 21-30 आयु वर्ग के 4.41, 31-40 आयु वर्ग के 8.33, 41-50 आयु वर्ग के 14.70, 51-60 आयु वर्ग के 25.01 और 60 साल से ज़्यादा उम्र के 45.38 प्रतिशत मरीज़ हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,67,475 क्षेत्रों में 4,73,335 टीम दिवस के माध्यम से 2,97,97,148 घरों के 14,55,51,776 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

प्रसाद ने बताया कि कोविड से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कोविड हेल्प लाइन पर संपर्क कर सकते है। कोविड से बचाव के लिए सतर्कता बरते और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनें, हाथ धोते रहें, लोगो से सोशल डिस्टेंसिंग रखें तथा भीड़भाड़ से दूरी बनाये रखें। विशेषकर बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और पहले से बीमार लोगों को सार्वजनिक कार्यक्रम व स्थानों से दूर रखकर संक्रमण से सुरक्षित किया जा सकता है।

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में फोकस टेस्टिंग के अभियान 29 अक्टूबर से 12 नवंबर तक और 19 नवंबर से 30 नवंबर तक चलाकर टू व्हीलर, थ्री व्हीलर, रिक्शा चालकों, मेंहदी व ब्यूटी पार्लर, मिठाई की दुकानों व रेस्टोरेंट में कार्य करने वाले लोग, धार्मिक स्थलों, शाॅपिंग माॅल, इलेक्ट्राॅनिक्स और व्हीकल शोरूम, स्ट्रीट वेंडर्स, दवा की दुकान व नर्सिंग होम, फल व सब्जी वेंडर्स में संक्रमित लोगों की पहचान की गयी है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि एक दिसंबर से तीन दिन का विशेष अभियान भी चल रहा है। जिसके तहत टीम द्वारा बैण्ड-बाजा, लाइट, टेंट, मैरिज हाॅल और डीजे के स्टाॅफों की फोकस टेस्टिंग करायी जा रही है।

RELATED ARTICLES

मप्र के रायसेन में दो बाइकाें की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत

रायसेन (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

मप्र के रायसेन में दो बाइकाें की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत

रायसेन (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...