back to top

साल 2025 में कई दिग्गज सितारों ने दुनिया को कहा अलविदा

फिल्मों, किरदारों, गानों और डायलॉग्स के साथ लोगों की यादें जुड़ी हुई थीं
लखनऊ। साल 2025 भारतीय मनोरंजन की दुनिया के लिए बेहद दुखद साबित हुआ। इस एक साल में बॉलीवुड, टेलीविजन और म्यूजिक इंडस्ट्री ने अपने कई ऐसे सितारों को खो दिया, जिनकी मौजूदगी ने दशकों तक लोगों की जिंदगी में रंग भरे. ये वो नाम थे, जिनकी फिल्मों, किरदारों, गानों और डायलॉग्स के साथ लोगों की यादें जुड़ी हुई थीं।
इन कलाकारों का जाना सिर्फ इंडस्ट्री के लिए नहीं, बल्कि उन करोड़ों फैंस के लिए भी एक ऐसा सदमा है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। भले ही आज वो हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी कला, उनका काम और उनकी यादें हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी. आइए बताते हैं कि साल 2025 में किन-किन सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

धर्मेंद्र:
बॉलीवुड में अपने समय के सुपरस्टार रहे धर्मेंद्र ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 24 नवंबर को उनका निधन हो गया और लंबी बीमारी के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। धर्मेंद्र के निधन को बॉलीवुड में साल 2025 का सबसे बड़ा लॉस भी बताया गया है। 70 के दशक में सुपरस्टार रहे धर्मेंद्र की दीवानगी उनकी अंतिम सांस तक रही और उनकी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ साल 2026 की रिलीज होने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बनेगी। इक्कीस फिल्म 1 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

असरानी:
20 अक्तूबर को असरानी ने 84 साल की उम्र में मुंबई में अपनी अंतिम सांस ली। अपने करियर में 471 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले असरानी ने अपनी एक्टिंग से ऐसा दीवाना बनाया था कि तीन पीढ़ियों के दिलों में अपनी जगह बनाई थी। असरानी के निधन ने पूरे सिनेमा जगत को एक बड़ा झटका दिया था। मौत के बाद भी असरानी की 8 फिल्में रिलीज के लिए पाइपलाइन में हैं। अपने निधन से कुछ समय पहले तक असरानी खूब मौज में रहते थे और लोगों को हंसाया करते थे। बीते कुछ समय पहले ही कपिल शर्मा शो में उन्होंने ऐसा मजमा लगाया था कि लोग दीवाने हो गए थे। अंतिम सांस तक काम करते रहे असरानी के निधन को भी बॉलीवुड को एक बड़ा झटका लगा था।

पियूष पांडे:
बॉलीवुड के राइटर और डायरेक्टर पियूष पांडे को विज्ञापन की दुनिया पिता कहा जाता था। साल 2025 में 23 अक्तूबर को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी कहानियां हमेशा के लिए उनकी याद दिलाती रहेंगी। केडवरी से लेकर फेविकॉल तक ऐसे कई विज्ञापन हैं जिसकी कहानियां लोगों की जुबान पर चढ़ती रहती हैं। पियूष को भी हमेशा ये दुनिया याद करती रहेगी।

सुलक्ष्णा पंडित:
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर सुलक्ष्णा पंडित ने भी 6 नवंबर को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके गानों ने करीब 3 दशक फिल्मी दुनिया पर राज किया और उनकी आवाज गूंजती रही। 71 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन उनके गाने और मीठी आवाज हमेशा उनकी मौजूदगी की याद दिलाती रहेगी।

सतीश शाह:
अपने कॉमिक किरदारों और अनोखे अंदाज के लिए पॉपुलर रहे सतीश शाह ने भी इस साल 2025 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। दर्जनों किरदारों के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले सतीश शाह को लोग आज भी याद करते हैं। उन्होंने 25 अक्तूबर को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन उनकी फिल्मों के किरदारों को लोग आज भी पसंद करते हैं और उनके जाने का दुख मनाते हैं।

पंकज धीर
टीवी सीरियल महाभारत में कर्ण का यादगार किरदार निभाने वाले अभिनेता पंकज धीर ने 15 अक्टूबर 2025 को कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद दुनिया को अलविदा कहा। उनका किरदार आज भी भारतीय टीवी इतिहास में खास जगह रखता है।

अच्युत पोद्दार
थ्री इडियट्स और लगे रहो मुन्नाभाई जैसी फिल्मों में अपने छोटे लेकिन प्रभावशाली किरदारों से पहचान बनाने वाले अच्युत पोद्दार का 18 अगस्त 2025 को निधन हो गया, उनका मशहूर डायलॉग आज भी सोशल मीडिया पर वायरल रहता है।

शेफाली जरीवाला
कांटा लगा गर्ल के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला का 28 जून 2025 को कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया. महज 42 साल की उम्र में उनका जाना फैंस के लिए गहरा सदमा था।

मुकुल देव
बॉलीवुड और टीवी में अपनी अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता मुकुल देव का 23 मई 2025 को 54 साल की उम्र में निधन हो गया. वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

मनोज कुमार
भारत कुमार के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 4 अप्रैल 2025 को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। देशभक्ति से जुड़े उनके किरदारों ने उन्हें भारतीय सिनेमा में अमर बना दिया।

कामिनी कौशल

बॉलीवुड की सबसे उम्रदराज एक्ट्रेस कामिनी कौशल भी इस साल दुनिया को छोड़कर चली गईं. वो आखिरी बार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आईं थीं. कामिनी 14 नवंबर 2025 को 98 साल की उम्र में ये दुनिया छोड़ गईं. वो लंबे समय से बीमार चल रही थीं।

जुबीन गर्ग
स्कूबा डाइविंग करते हुए जुबीन गर्ग की दम घुटने से मौत हो गई। मशहूर सिंगर का 52 साल की इतनी कम उम्र में यूं अचानक चले जाने की बात को फैंस हजम नहीं कर पा रहे थे। फिलहाल वो इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनके गाने हमेशा सुने जाएंगे।

प्रेम सागर:
अगस्त महीने के अंत में दुखद खबर फिर से सामने आई। 31 अगस्त को रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर, कैंसर से जूझते हुए 81 साल की आयु में अलविदा कह गए। ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ जैसे महाकाव्यों के निमार्ता के रूप में उनकी विरासत टीवी इतिहास का सुनहरा अध्याय है।

धीरज कुमार
जाने-माने एक्टर और निर्देशक धीरज कुमार का निधन भी साल 2025 में हुआ, जिससे टीवी इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ. उन्होंने टीवी के लिए कई पौराणिक शो बनाए थे।

RELATED ARTICLES

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...