back to top

मुख्यमंत्री योगी समेत कई प्रमुख नेताओं ने बिहार राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई प्रमुख नेताओं ने रविवार को बिहार के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए राज्य द्वारा विकास के नए प्रतिमान गढ़ने की कामना की। बिहार को 1912 में तत्कालीन बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग करके 22 मार्च को राज्य बनाया गया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, लोक आस्था एवं सांस्कृतिक वैभव से समृद्ध क्रांति धरा बिहार राज्य के स्थापना दिवस की समस्त बिहार वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन और माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में सुशासन के सुपथ पर गतिमान बिहार समृद्धि एवं चहुंमुखी विकास के नए प्रतिमान स्थापित करे, माता जानकी एवं प्रभु श्री राम से यही प्रार्थना है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना से सुसज्जित बिहार राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा समस्त बिहारवासियों को बिहार स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि बिहार आज प्रगति व खुशहाली के पथ पर तेजी से अग्रसर है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक्स पर कहा, समस्त बिहारवासियों को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा,वीरों, विद्वानों और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं की इस पावन भूमि ने सदियों से ज्ञान, साहित्य और आध्यात्मिकता की अनमोल धरोहर दुनिया को दी है।

RELATED ARTICLES

डुप्लांटिस ने नए रिकॉर्ड के साथ लगातार चौथी बार विश्व इंडोर पोल वॉल्ट खिताब जीता

टोरुन (पोलैंड) । आर्मंड डुप्लांटिस ने यूनान के एम्मानौइल करालिस से कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए पोल वॉल्ट...

ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य खोले, अन्यथा ऊर्जा संयंत्र नेस्तनाबूद कर देंगे : डोनाल्ड ट्रंप

काहिरा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को चेतावनी दी कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह नहीं...

केरल विधानसभा चुनाव : भाजपा उम्मीदवार की हिंदू विधायक टिप्पणी के खिलाफ शिकायत

त्रिशूर (केरल)। कांग्रेस से संबद्ध छात्र संगठन ‘केरल स्टूडेंट्स यूनियन’ (केएसयू) ने गुरुवायूर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन...

ईरान ने इजराइली परमाणु अनुसंधान केंद्र के पास मिसाइलें दागीं, ट्रंप ने दी चेतावनी

काहिरा। ईरान ने शनिवार देर रात दक्षिणी इजराइल के दो इलाकों पर मिसाइल हमले किए, जिससे इमारतें क्षतिग्रस्त हो गयीं और कई लोग घायल...

ओलंपिक चैंपियन कैमरन मैकएवॉय ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल विश्व रिकॉर्ड बनाया

शेनजेन (चीन)। ओलंपिक और विश्व चैंपियन तैराक कैमरन मैकएवॉय ने पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल में 17 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है।...

भाजपा लखनऊ महानगर कार्यालय पर नामित पार्षदों का स्वागत

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के लखनऊ महानगर कार्यालय में नगर निगम के नव-नामित पार्षदों का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।...