83 साल के हुए खरगे, प्रधानमंत्री व राहुल समेत कई नेताओं ने दी जन्मदिन की बधाई

नयी दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सोमवार को 83 साल के हो गए और इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी,प्रियंका गांधी तथा कई अन्य नेताओं ने उन्हें बधाई दी।

राहुल गांधी ने कहा कि खरगे का नेतृत्व, प्रतिबद्धता और समर्पण ‘‘हम सभी को प्रेरित करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने खरगे को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनकी दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर लिखा, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका नेतृत्व, प्रतिबद्धता और समर्पण हम सभी को प्रेरित करता है।

लोकसभा सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एक्स पर लिखा, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूँ।

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने खरगे के स्वस्थ रहने की कामना की। कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने खरगे को बधाई दी और उनके नेतृत्व की सराहना की। संसद स्थित खरगे के कक्ष में केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के कई सांसद मौजूद थे।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने भी खरगे को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने ‘‘विभाजनकारी और हमारी एकता को कमज़ोर करने वाली ताकतों’’ के खिलाफ मजबूती से खड़े होकर भारतीय समुदाय को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने भी खरगे को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने खरगे को बधाई दी और उनके नेतृत्व की सराहना की। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भी कांग्रेस प्रमुख को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उन्हें राज्य का गौरव बताया।

उन्होंने लिखा, “एआईसीसी अध्यक्ष और कर्नाटक के गौरव श्री खड़गे को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वर्षों से, मैंने जनता और कांग्रेस पार्टी के आदर्शों के प्रति आपकी गहरी प्रतिबद्धता देखी है।

श्री शिवकुमार ने कहा,जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व तक की आपकी यात्रा सार्वजनिक जीवन में हम सभी के लिए प्रेरणा है। कर्नाटक और भारत के लिए, आप शक्ति और ज्ञान के स्तंभ बने रहेंगे। आपके अच्छे स्वास्थ्य और राष्ट्र की सेवा में आपके लंबे और दीर्घकालिक जीवन की कामना करता हूँ। श्री खड़गे 24 वर्षों में पहले गैर-गांधी कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी का नेतृत्व करने वाले 98वें व्यक्ति हैं।

RELATED ARTICLES

विशेष बच्चों के जीवन में आशा की किरण बनेगा यह सहयोग : श्रीदेवी सूर्या

भारतीय स्टेट बैंक “महिला क्लब” लखनऊ मण्डल द्वारा चेतना संस्थान में सामुदायिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ । भारतीय स्टेट बैंक महिला क्लब लखनऊ मण्डल...

योगी सरकार के ऑपरेशन कन्विक्शन ने 15 हजार से अधिक अपराधियों काे दिलायी सजा

योगी सरकार ने पिछले एक साल में गंभीर अपराध हत्या, पॉक्सो एक्ट, बलात्कार, डकैती, लूट के मामलों में अपराधियों को दिलायी सजा हत्या के 3,411,...

एनसीसी अखिल भारतीय नौसैनिक कैम्प के से पहले इंटर-ग्रुप प्रतियोगिता में लखनऊ ग्रुप की अभूतपूर्व उपलब्धि

सम्मान समारोह में ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव ने किया कैडेटों का सम्मान, लोनावला कैंप के लिए दी शुभकामनाएं लखनऊ, संवाददाता। 3 यूपी नेवल यूनिट एनसीसी, लखनऊ...