back to top

रिहाना के साथ कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियों ने किसान आंदोलन का किया समर्थन

नई दिल्ली। पॉप स्टार रिहाना के साथ जे शॉन, डॉ ज्यूस और वयस्क फिल्मों में काम कर चुकी पूर्व अभिनेत्री मिया खलीफा समेत कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियों ने भारत में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन किया है। किसान आंदोलन स्थल पर इंटरनेट बंद करने से संबंधित सीएनएन का एक लेख ट्विटर पर साझा करते हुए मंगलवार की रात रिहाना ने लिखा था, हम इसके बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं? हैशटैग किसान विरोध।

इसके बाद स्वीडिश पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने भी वही लेख साझा करते हुए लिखा, हम भारत में किसान आंदोलन के साथ एकजुटता में खड़े हैं। युगांडा की पर्यावरण कार्यकर्ता वेनेसा नकाते ने एक पोस्ट लिखी, आइए हम इस बारे में बात करें कि भारत में इस समय क्या हो रहा है। किसान आंदोलन। हॉलीवुड अभिनेता जॉन क्यूसेक ने नकाते की इस पोस्ट को रीट्वीट किया।

इसे पहले क्यूसेक फरवरी 2020 में सीएए के विरोध में हुए प्रदर्शन को समर्थन दे चुके हैं। जे शॉन के नाम से मशहूर कमलजीत सिंह झूटी ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि किसान आंदोलन इतिहास में हुए सबसे बड़े आंदोलनों में से एक है फिर भी इसे पर्याप्त कवरेज नहीं दिया जा रहा है। भारतीय मूल के ब्रिटिश कलाकार ने लिखा, मैं अमेरिका में रहता हूँ और मैंने इसे खबरों या मुख्य धारा के मीडिया में बिलकुल नहीं देखा। मुझे नहीं पता कि अधिक जागरूकता फैलाने के लिए क्या किया जाना चाहिए लेकिन मैंने ऐसे वीडियो देखे हैं जो हृदयविदारक हैं।

उन्होंने लिखा, मेरे दादा की उम्र के लोगों को कुचला जा रहा है। कृपया मेरे लेख पर जाएं जहां मैं एक याचिका का लिंक दूंगा। रैपर डॉ ज्यूस के नाम से मशहूर बलजीत सिंह पदम ने रिहाना का ट्वीट रीट्वीट करते हुए लिखा कि पूरी दुनिया में लोग चिंतित हैं कि विरोध प्रदर्शन को महत्व क्यों नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने लिखा, दुनिया के मीडिया को जागने की जरूरत है। किसान आंदोलन। खलीफा ने ट्विटर पर लिखा, मानवाधिकार उल्लंघन किया जा रहा है।

उन्होंने नई दिल्ली के आसपास इंटनेट बंद कर दिया है। किसान आंदोलन। भारतीय कनाडाई यूट्यूब स्टार और टॉक शो मेजबान लिली सिंह ने आंदोलन पर रिहाना की टिपण्णी के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। लंचबॉक्स और फोटोग्राफ जैसी फिल्में बनाने वाले रितेश बत्रा ने ट्वीट किया कि भारत में किसान आंदोलन को पूरी दुनिया देख रही है। इसके अलावा देश और विदेश के कई कलाकारों ने किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए ट्वीट किया।

RELATED ARTICLES

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...