back to top

VRS का विकल्प चाहते हैं कई डॉक्टर

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। 62 साल तक नौकरी करने के बाद अब डॉक्टर भी अपनी जिन्दगी अपने हिसाब से जीना चाहते हैं। कोई बच्चों के साथ विदेश सेटेल होने की तैयारी में हैं तो कोई उम्र के इस पड़ाव में सेहत से लाचार है। इन तमाम कारणों से कई चिकित्सक चाहते हैं कि उन्हें स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति का विकल्प दिया जाये। वहीं सरकार डॉक्टरों से अभी तीन साल और काम कराने का मूड बना चुकी है।

सरकारी अस्पतालों में डाक्टर लगातार कम होते जा रहे हैं। इस करीब 370 डॉक्टर और रिटायर होने वाले हैं। ऐसे में सरकार ने डॉक्टरों की रिटायरमेंट आयु 62 से बढ़ाकर 65 करने का फैसला किया है। 62 की उम्र में रिटायर होने वाले डॉक्टर पहले से ही अपनी सेवानिवृत्ति के बाद विकल्पों की तैयारी कर चुके हैं। मौजूदा समय में कई प्रशासनिक पदों की जिम्मेदारी निभा रहे डॉक्टरों का का कहना है कि सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने से पहले कई बिन्दुओं पर गौर करना होगा। जैसे कि नौकरी करने जबरन दबाव न डाला जाये, 62 की आयु पूरी कर चुके जो डॉक्टर रिटायरमेंट चाहते हैं, उन्हें इसका विकल्प देना चाहिए। वहीं रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने के साथ प्रशासनिक पावर भी मिलनी चाहिए।

इसके साथ जो लेवल 5 और 6 के पद से रिटायर होने वाले हैं। सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने पर उनके लिए भी कोई विकल्प रखना होगा। चिकित्सकों का कहना है कि इन तमाम पहलुओं पर गौर करने के बाद ही सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने पर विचार करना उचित होगा। कई वरिष्ठ चिकित्सकों ने तो नाम पर छापने की शर्त पर यहां तक कहा है कि यदि सरकार जबरन उनसे काम करायेगी तो वह न्यायालय में गुहार लगायेंगे। वहीं कई डाक्टर विभिन्न कारणों से पहले ही वीआरएस मांग रहे हैं, जिनके आवेदन करीब दो-तीन सालों से अनुमति के इंतजार में अटके है।

RELATED ARTICLES

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

उत्तर प्रदेश पुलिस में होगी 81,000 पदों पर सीधी भर्ती, CM योगी का बड़ा ऐलान

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए वित्तीय वर्ष...

CM योगी के निर्देश पर बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों को लखीमपुर-खीरी में बसाया गया

जीविकोपार्जन के लिए तीन तहसीलों के चार गांवों में दी गई जमीन, प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि समेत कई योजनाओं का मिल रहा लाभ लखनऊ।...

कूद से कम्यूट फिल्मों के दौर की होगी शुरूआत: नीलेश मिसरा

इस प्रारूप का उद्देश्य ऐसी फिल्मों का निर्माण करना हैलखनऊ। हिन्दी सिनेमा के प्रख्यात गीतकार, लेखक और स्टोरीटेलर नीलेश मिसरा ने अपनी नई फिल्म...

कलाकार मिलन समारोह में गूंजी गजलें और गीत

राय उमानाथ बली में 33वां कलाकार मिलन समारोहलखनऊ। विश्व हिंदी रंगमंच दिवस पर कलाकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से 33वां कलाकार मिलन समारोह...

गुड फ्राइडे : जो क्रूस पे कुर्बान है वो मेरा मसीहा है… से गूंजे शहर के चर्च

गिरजाघरों में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुड फ्राइडे, चर्चों में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं, गाए गये प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हुए...

श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा

भांगड़ा और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकती महिलाएं​लखनऊ। हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के तत्वावधान में शुक्रवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान...

लखनऊ की पूजा गर्ग बनीं फिक्की फ्लो की 43वीं राष्ट्रीय अध्यक्ष

सिमरन साहनी बनी फ्लो लखनऊ चैप्टर की नई चेयर पर्सन लखनऊ। फिक्की लेडीज आॅर्गनाइजेशन गर्व के साथ घोषणा करता है कि लखनऊ की पूजा गर्ग...

एक एंग्री ओल्ड मैन की जबरदस्त कहानी है ‘सूबेदार’

अभिनेता ने अपने स्टाइल, स्वैग, आक्रोश और हीरोइज्म से इसे यादगार बनायालखनऊ। अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ...