back to top

‘कश्मीर से दुल्हन’ वाला बयान देकर घिरे खट्टर, दिल्ली महिला आयोग ने कहा- प्राथमिकी दर्ज हो

नई दिल्ली: दिल्ली महिला आयोग ने शनिवार को कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री एमएल खट्टर और राज्यसभा सदस्य विजय गोयल की कथित लैंगिक और अमर्यादित टिप्पणियों के लिए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए। यहां जारी किए एक बयान में डीसीडब्ल्यू ने कहा कि उनके कृत्यों और टिप्पणियों से न केवल कश्मीरी बेटियों और बहनों की गरिमा को ठेस पहुंची है बल्कि उनकी प्रतिष्ठा को भी नुकसान हुआ है। डीसीडब्ल्यू ने कहा है कि देशभर की महिलाओं और लड़कियों पर भी इसका असर पड़ा है। बयान में कहा गया है कि उनके बयानों से पहले से ही संवेदनशील कश्मीर के इलाके में हिंसा भड़क सकती है। महिला आयोग ने कहा, उच्च संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों द्वारा दिए गए ऐसे बयान पितृसत्तात्मक समाज की धारणा का समर्थन करते हैं और महिलाओं तथा लड़कियों की अहमियत और आवाज को कम करते हैं।

 

डीसीडब्ल्यू की टिप्पणी खट्टर के उस बयान पर आई है जिसमें उन्होंने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि अब हरियाणा के लोग कश्मीर से दुल्हन ला सकेंगे। उनका इशारा संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म कर जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लिए जाने की ओर था। खट्टर ने शुक्रवार को फतेहाबाद में एक कार्यक्रम में कहा, अगर लड़कियों की तादाद लड़कों से कम हो तो दिक्कतें हो सकती हैं। हमारे (ओपी) धनखडज़ी ने कहा था कि उन्हें (दुल्हनों को) बिहार से लाना होगा। लेकिन कुछ लोगों ने कहा, कश्मीर खुला है, लिहाजा उन्हें (दुल्हनों को) वहां से लाया जाएगा। लेकिन मजाक से हटकर, सवाल यह है कि अगर अनुपात (लिंग अनुपात) सही रहे तो समाज में संतुलन ठीक रहेगा।

 

दूसरी ओर, महिला आयोग ने गोयल को उनके दिल्ली आवास के बाहर कथित तौर पर कश्मीरी लड़कियों के लिए होर्डिंग लगाने के लिए फटकार लगाई। महिला आयोग ने कहा, ऐसे समय में जब कई राज्य हाई अलर्ट पर हैं तो पूरे राज्य की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली इस तरह की असंवेदनशील और मूर्खतापूर्ण टिप्पणियां हिंसा बढ़ा सकती हैं। उसने कहा, आयोग दोनों मामलों में अधिकार क्षेत्र के मुद्दे पर विचार किए बगैर प्राथमिकी दर्ज करने की पुरजोर अनुशंसा करती है। उसने दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा से 14 सितंबर तक मामले में की गई कार्यवाही की रिपोर्ट मांगी है। अभी गोयल की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

रश्मि खंड सोसायटी में कपड़ा दान अभियान ने जगाई नई उम्मीद

लखनऊ के रश्मि खंड सोसायटी में एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहाँ समाज के जागरूक नागरिकों ने मिलकर ज़रूरतमंदों की सहायता के लिए...

मंच पर दिखे भगवान श्री कृष्ण के पांच स्वरूप

गीता के उपदेशों के साथ हुआ चैती महोत्सव का समापन-फूलों की होली के बीच हुआ समापन उत्सव लखनऊ। ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती...

महावीर जयंती आज, निकाली गयी पालकी यात्रा

लखनऊ। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती मंगलवार को धूमधाम के साथ मनायी जाएगी। श्री जैन धर्म प्रवर्धनी सभा के...

बच्चों को मिला एकता का संदेश

स्टोरीमैन जीतेश ने सुनाई कहानी लखनऊ। जीवन में केवल ताकत या बुद्धि ही पर्याप्त नहीं होती बल्कि नेक दिली और आपसी एकता भी उतनी ही...

फिल्मों के माध्यम से भारत की संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली : पाठक

उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव का आगाज लखनऊ। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव 2026 का दो दिवसीय भव्य आयोजन दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ।...

मुनाल महोत्सव : पहाड़ी लोकनृत्य की बिखरी छटा

तीन दिवसीय महोत्सव का हुआ समापनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...