back to top

मिर्गी का दौरा पड़ने से अलाव में गिरा व्यक्ति, मौत

भदोही। भदोही जिले में भीषण सर्दी के बीच आग ताप रहे एक व्यक्ति की संदिग्ध रूप से मिर्गी का दौरा पड़ने के कारण अलाव में गिरने से झुलसकर मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।पुलिस अधिकारियों ने बताया यह हादसा चौरी थाना क्षेत्र के भकोड़ा गांव में शनिवार रात को हुआ।

उनके मुताबिक, मिर्गी का मरीज बसावन कल्लू (50) ठंड से बचने के लिये शनिवार रात करीब आठ बजे घर के बाहर अलाव जलाकर हाथ ताप रहा था और उसकी पत्नी जयदेई घर के अंदर काम कर रहीं थी। अधिकारियों ने बताया कि इसी बीच संदिग्ध रूप से बसावन को मिर्गी का दौरा पड़ गया और वह अलाव में गिर गया।

उन्होंने बताया कि करीब आधे घंटे बाद मांस की जलने की बदबू आने पर गांव के आस-पास के लोग वहां पहुंचे तो देखा कि औंधे मुंह अलाव में गिरे बसावन का आधा शरीर झुलस गया था और उसकी मौत हो चुकी थी। अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने पर शव का पंचनामा करके उसे परिजन को सौंप दिया गया और रात ही उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

गत चैम्पियन भारत को जाइंट किलर जिम्बाब्वे के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा

चेन्नई । शीर्षक्रम की नाकामी और पिछली हार के बाद भारी दबाव से जूझ रही गत चैम्पियन भारतीय टीम को जाइंट किलर जिम्बाब्वे के...

फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर रोक लगाने की मांग ठुकराई, अदालत ने याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने आने वाली फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर बुधवार को प्रतिबंध लगाने या उसके नाम में बदलाव करने...

लखनऊ में बसपा के इकलौते विधायक के घर आयकर विभाग ने मारा छापा

लखनऊ/बलिया। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा। उमाशंकर सिंह बसपा के...

लखनऊ के होलियारों को आज भी भा रही है चांदी की पिचकारी

चांदी की पिचकारी से होली खेलने का रिवाज, बाजारों में तरह-तरह की पिचकारी उपलब्धलखनऊ। होली का त्योहार आते ही बाजार तरह-तरह की पिचकारी से...

अभिशप्त इंसानों की कहानी है ‘गिद्ध और फुटपाथ’

राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह में नाटक का मंचनलखनऊ। श्री रंग कला सेवा संस्थान द्वारा नाटक गिद्ध और फुटपाथ का सम्राट का आयोजन संस्कृति मंत्रालय,...

आज निकलेगी श्री श्याम ध्वज यात्रा

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर की संस्था श्री श्याम परिवार द्वारा सुबह 9.30 बजे डी ए वी डिग्री कॉलेज आर्य...

भातखंडे के छात्रों को ध्रुपद के सांगीतिक महत्व को समझाया

प्रो. मधु भट्ट तैलंग के निर्देशन में ध्रुपद गायन की चार दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु...

लखनऊ के कुलदीप भार्गव तुषार की फिल्म लव लॉटरी की शूटिंग 27 से

27 फरवरी से उत्तराखंड में होगी शूटिंगलखनऊ। राजधानी लखनऊ के फिल्म निमार्ता कुलदीप भार्गव तुषार की हिंदी फीचर फिल्म 'लव लॉटरी' की शूटिंग आगामी...

गत चैम्पियन भारत को जाइंट किलर जिम्बाब्वे के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा

चेन्नई । शीर्षक्रम की नाकामी और पिछली हार के बाद भारी दबाव से जूझ रही गत चैम्पियन भारतीय टीम को जाइंट किलर जिम्बाब्वे के...