back to top

चुनाव आने तक ममता तृणमूल कांग्रेस में अकेली रह जायेंगी : गृहमंत्री शाह

मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव आने तक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी पार्टी में अकेली रह जाएंगी। पश्चिम बंगाल के दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी सहित तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दिन शाह ने यह कहा।

अधिकारी, तृणमूल कांग्रेस के उन नेताओं में थे, जिनका ममता के बाद राज्य में बड़ा जनाधार था। हालांकि, अधिकारी विभिन्न दलों के नौ विधायकों और तृणमूल कांग्रेस के एक सांसद के साथ शनिवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली में भाजपा में शामिल हो गये। भगवा पार्टी में शामिल होने वाले विधायकों में पांच तृणमूल कांग्रेस से हैं। शाह ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस का मां, माटी, मानुष का नारा वसूली, भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद में तब्दील हो गया है। उन्होंने भरोसा जताया कि विधानसभा चुनाव में 200 से ज्यादा सीटें जीत कर भाजपा राज्य में अगली सरकार बनाएगी। पश्चिम बंगाल विधानसभा में कुल 294 सीटें हैं।

शाह ने कहा, जब बंगाल के लोग राज्य में बदलाव लाने के लिए भाजपा के साथ खड़े हो रहे हैं तो वह (ममता) चिंतित क्यों हो रही हैं? यह महज शुरूआत है। ये लोग स्वेच्छा से आपकी पार्टी (तृणमूल कांग्रेस) छोडेंगे। शाह ने ममता पर तंज कसते हुए कहा, जिस तरह से नेता आपकी पार्टी को छोड़ कर जा रहे हैं, चुनाव आने तक ममता बनर्जी तृणमूल कांग्रेस में अकेली रह जाएंगी। शाह ने कहा कि जिस तरह की सुनामी आज मैं देख रहा हूं, उसकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। उन्होंने कहा कि प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दलों के नेता एवं कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं क्योंकि तृणमूल कांग्रेस की राजनीति तुष्टिकरण की और भाई-भतीजवाद की है।

उन्होंने कहा, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, माकपा से अच्छे लोग…ये सभी लोग (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व के तहत काम करने के लिए आज शुभेंदु भाई के साथ भाजपा में शामिल हुए। तृणमूल कांग्रेस में बगावत कराने की कोशिश करने के भाजपा पर लगाए गए ममता के आरोप की खिल्ली उड़ाते हुए और हैरानगी जताते हुए शाह ने कहा कि क्या 1998 में कांग्रेस को छाड़ने के बाद तृणमूल कांग्रेस का गठन करना बगावत नहीं था।

RELATED ARTICLES

जनगणना कराने के बाद ही महिला आरक्षण की बात हो: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित विधेयक के आधार पर सवाल उठाते हुए रविवार को कहा कि...

बलरामपुर में अनियंत्रित कार पुल से टकराई, तीन युवकों की मौत

बलरामपुर । बलरामपुर जिले में बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के अनियंत्रित कार के पुल से टकरा जाने से तीन युवकों की मौत हो...

भाजपा अगर बंगाल की सत्ता में आई, तो ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ को रोकेगी : समिक भट्टाचार्य

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने इस महीने होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों को पहचान, जनसांख्यिकी...

निकला ईस्टर का जुलूस, प्रभु यीशू को किया याद

लखनऊ। प्रभु यीशु मसीह के पुन: जी उठने की खुशी में रविवार को ईसाई धर्मावलंबियों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ ईस्टर जुलूस निकाला।सेंट्रल...

विशाल नगर कीर्तन में गतका दल ने दिखाये हैरतअंगेज करतब

श्री गुरु तेग बहादुर साहब जी का प्रकाश पर्वलखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी...

भातखंडे : आज बिरज में होली रे रसिया…

होली मिलन समारोह में दी गई भव्य प्रस्तुति लखनऊ। लखनऊ के समर्पण वृद्धजन परिसर में एक भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें...

शास्त्रीय नृत्य संग नाटक से सजा स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह

शिक्षा प्रणाली पर करारा प्रहार करता है नाटक 'रिफंड'लखनऊ। स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह में पहले दिन रविवार को विशाल कृष्ण एवं दल की ओर...

अतीक उल्लाह को मिला प्रोफेसर शारिब रूदौलवी अवॉर्ड

आॅल इंडिया कैफी आजमी अकादमी, निशातगंज में आयोजनलखनऊ। प्रोफेसर शारिब रूदौलवी मेमोरियल कमेटी के तत्वावधान में आॅल इंडिया कैफी आजमी अकादमी, निशातगंज में आज...

रामायण नृत्य-नाटिका देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

भगवान श्रीराम की पावन गाथा पर आधारित संक्षिप्त रामायण नृत्य-नाटिकालखनऊ। आर्ट्स एण्ड कल्चरल सोसाइटी रंगमंडल ग्रुप, कल्याणपुर, लखनऊ द्वारा भगवान श्रीराम की पावन गाथा...