back to top

एनईपी को अक्षरश: लागू कर जम्मू-कश्मीर को ज्ञान एवं नवोन्मेष का केंद्र बनाएं : कोविंद

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को कहा कि नयी शिक्षा नीति (एनईपी) को अक्षरश: लागू कर जम्मू कश्मीर को ज्ञान, नवोन्मेष और अध्ययन का केंद्र बनाने की प्रतिबद्ध कोशिश की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में बुद्धिमान, प्रतिभाशाली और नवोन्मेषी बच्चों की कमी नहीं है तथा नयी शिक्षा नीति से प्रखर बुद्धि के साथ विद्यार्थी सामने आएंगे।

कोविंद ने कहा, एनईएपी को अक्षरश: लागू कर जम्मू कश्मीर को ज्ञान, नवोन्मेष और अध्ययन का केंद्र बनाने की प्रतिबद्ध कोशिश की जानी चाहिए। ये कदम जम्मू-कश्मीर को एक बार फिर धरती का फिरदौस और मां भारती के ताज का जगमगाता रत्न बना देंगे जैसा कि मध्यकाल में इसका उल्लेख होता था। राष्ट्रपति ने यह टिप्पणी जम्मू-कश्मीर में एनईपी के क्रियान्वयन को लेकर हुए सम्मेलन के दौरान की।

उन्होंने कहा, भारत के पास अद्वितीय जनसांख्यिकी लाभ है लेकिन इसका सकारात्मक इस्तेमाल तभी किया जा सकता है जब आबादी का पर्याप्त हिस्सा कुशल, पेशेवर तौर पर प्रतिस्पर्धी और वास्तविक मायनों में पूर्ण रूप से शिक्षित हो। राष्ट्रपति ने कल्हण की राजतरंगिणी और बौद्ध धर्म के महायान संप्रदाय का उदाहरण दिया जो कश्मीर में लोकप्रिय थे और कहा कि भारतीय संस्कृति इनपर विचार किए बिना अपूर्ण है।

उन्होंने कहा, हमारी परंपरा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को समझना महत्वपूर्ण है तथा यह केवल हमारी मातृभाषा में ही हो सकता है। यही वह मातृभाषा है जिसे नयी शिक्षा नीति में प्रोत्साहित किया गया है क्योंकि यह हमारे देश के सांस्कृतिक लोकाचार से जुड़ी है। गौरतलब है कि एनईपी को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जुलाई में मंजूरी दी थी और यह 1986 में बनी राष्ट्रीय शिक्षा नीति का स्थान लेगी।

RELATED ARTICLES

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

शादी की प्‍लानिंग में जुटी हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई। ‘स्त्री 2’ (2024) जैसी सुपरहिट फिल्म से एकाएक सुपर स्‍टारडम पर पंहुच चुकी एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍मों का फैंस बेसब्री...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को, भक्त करेेंगे संकटमोचन की पूजा

लखनऊ। हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी को...

बाबा श्याम के भव्य दरबार का भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी सेलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी से आयोजित कर रहा है। इसके ऐशबाग के तिलकनगर...

नाटक बाप रे बाप ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और संत कबीर अकादमी मगहर के संयुक्त तत्वावधान में...

किसानों के भविष्य को नई दिशा देती शॉर्ट मूवी का निर्माण शुरू

शॉर्ट मूवी में डॉ. अय्यूब हुसैन सीईओ एग्रोहब एक वैज्ञानिक के रूप भूमिका निभाएंगे लखनऊ। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निदेर्शों पर राष्ट्रीय फिल्म...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...