back to top

आज की दुनिया में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन की प्रमुख भूमिका: राज्यपाल

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय, कानपुर का पांचवां दीक्षांत समारोह सम्पन्न हुआ। समारोह में उन्होंने स्नातक के 556, परास्नातक के 146 तथा शोध के 11 विद्यार्थियों को उपाधि दी। स्नातक में 122 छात्राओं और 434 छात्रों, परास्नातक में 51 छात्राओं तथा 96 छात्रों, शोध में छह छात्राओं और पांच छात्रों ने उपाधि प्राप्त की।

समारोह में मेधावियों को 47 पदक वितरित किए गए। जिसमें 17 स्वर्ण, 15 रजत तथा 15 कांस्य पदक वितरित किये गए। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वालों में छह छात्राएं और 11 छात्र, रजत पदक प्राप्त करने वालों में सात छात्राएं और आठ छात्र, कांस्य पदक प्राप्त करने वालों में तीन छात्राएं और 12 मेधावी छात्र शामिल रहे।

राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में दी गईं सभी उपाधियों को लैपटॉप पर बटन दबाकर नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया संपन्न की। उन्होंने दीक्षांत समारोह में प्राथमिक विद्यालय से आए बच्चों को पठन-पाठन एवं पोषण सामग्री दी।

इस अवसर पर समारोह को सम्बोधित करते हुए राज्यपाल ने उपाधि प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि आज की दुनिया में टेक्नोलॉजी तथा इनोवेशन की प्रमुख भूमिका है। इस विश्वविद्यालय ने बड़े पैमाने पर तकनीकी को अपनाया गया है और इसमें इनोवेशन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने शिक्षा को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर युवाओं को अपना तकनीकी विकास करके दक्षता हासिल करने को कहा।

उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय परिवेश की विविधताओं को समझने और उसी के अनुसार सिस्टम और एप्लीकेशन डिजाइन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस अवसर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए उच्च शिक्षण संस्थानों की राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग पर भी जोर दिया। समारोह में मुख्य अतिथि आईआईटी रूड़की के निदेशक, प्रो. केके पंत ने अपने अनुभवों को विद्यार्थियों से साझा करते हुए उनको भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

कुलपति प्रो. समशेर ने समारोह में राज्यपाल के समक्ष विश्वविद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। इस अवसर पर समारोह में अतिथिगण, जनप्रतिनिधि, कार्य परिषद एवं विद्या परिषद के सदस्यगण, अधिकारी एवं शिक्षक गण तथा विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...