back to top

महाराष्ट्र: पालघर में फिर आया भुकंप, इस बार 4.3 तीव्रता

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले के कई हिस्सों में 4.3 की तीव्रता के भूकम्प के झटके महसूस किए गए। अधिकारी ने बताया कि पिछले साल नवम्बर के बाद यह सबसे शक्तिशाली भूकम्प था। पालघर जिले के अधिकतर हिस्सों विशेषकर दहानु और तलासरी तालुका में नवम्बर के बाद से ही लगातार ऐसे झटके महसूस किए जा रहे हैं।

आखिरी बार 20 फरवरी को झटके महसूस किए गए थे

आखिरी बार 20 फरवरी को झटके महसूस किए गए थे। क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख संतोष कदम ने कहा, आज सुबह 11 बजकर 14 मिनट पर भूकम्प के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने में इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई, जो कि पिछले चार महीनों में सबसे अधिक है। उन्होंने कहा, इस बार भी भूकम्प का केन्द्र दहानु तालुका के धुन्दल्वादी गांव में था, जो कि भूकम्प से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने भूकम्प दर्ज किया। भूकम्प के भय के कारण दहानु और तलासरी तालुका के लोग अपने घरों से दूर अस्थाई तंबुओं में रह रहे हैं। गौरतलब है कि एक फरवरी को यहां कम से कम छह भूकम्प के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता तीन और 4.1 के बीच मापी गई थी। इससे स्थानीय लोगों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया था।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...