back to top

महाराजा सुहेलदेव राजभर वंशीय अष्ट खम्भा स्तूप” का सौन्दर्यीकरण होगा: जयवीर सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा है कि आंबेडकर नगर स्थित महाराजा सुहेलदेव राजभर वंशीय अष्ट खम्भा स्तूप का सौन्दर्यीकरण किया जायेगा।एक आधिकारिक बयान के अनुसार पर्यटन मंत्री ने कहा कि राजभर समाज की शौर्यगाथा और महाराजा सुहेलदेव की गौरवशाली विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने एक महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर लाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि आंबेडकर नगर स्थित ऐतिहासिक ‘राजभर वंशीय खम्भा स्तूप’ को प्रदेश के पर्यटन मानचित्र पर विशिष्ट पहचान दिलाने के उद्देश्य से राज्य सरकार एक करोड़ रुपये की धनराशि से इसका विकास करेगी।

जयवीर सिंह ने बताया कि आंबेडकर नगर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार एक महत्वपूर्ण पहल कर रही है। जिले के लोरपुर क्षेत्र स्थित महाराजा सुहेलदेव राजभर वंशीय अष्ट खम्भा स्तूप का पर्यटन विकास किया जाएगा। इस प्रयास का उद्देश्य न केवल प्राचीन धरोहर की ऐतिहासिक गरिमा को बनाए रखना है, बल्कि इसे संस्कृति और पर्यटन के संगम के रूप में विकसित कर राजभर समाज की शौर्यगाथा को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करना भी है।

बयान के मुताबिक 11वीं सदी में श्रावस्ती के वीर शासक महाराजा सुहेलदेव राजभर ने उत्तर भारत पर हो रहे विदेशी आक्रमणों के दौर में लोगों की रक्षा की। सैय्यद सालार मसूद द्वारा किए गए आक्रमणों में धार्मिक-सांस्कृतिक धरोहरों, विशेषकर प्रतीक चिह्न अष्ट खम्भों को भारी क्षति पहुंची, जिसे राजभर समाज ने अपनी पहचान और आस्था पर आघात माना।

तत्पश्चात, महाराजा सुहेलदेव ने निर्णायक युद्ध में सालार मसूद को मार गिराया और क्षेत्र को पुनः सुरक्षित किया। कालांतर में अष्ट खम्भों का जीर्णोद्धार हुआ और वे फिर से सांस्कृतिक गौरव का केंद्र बने। अब उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग इस ऐतिहासिक स्थल को पर्यटन विकास के माध्यम से नई पहचान देने जा रहा है।

RELATED ARTICLES

नेहरू जीवित रहे होते तो कांशीराम कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री होते : राहुल गांधी

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि अगर भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल...

विकसित भारत के लिए दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण में समाज की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण में समाज की सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए शुक्रवार को कहा कि विकसित...

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज से पहले भावुक हुए निर्देशक आदित्य धर

मुंबई/नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा में 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से अपनी पहचान बनाने वाले निर्देशक आदित्य धर इन दिनों अपनी आगामी...

पापमोचनी एकादशी व्रत आज, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। सभी एकादशी में पापमोचनी एकादशी को विशेष माना जाता है। इसके प्रभाव से साधक के पापों का नाश होता है और वह मोक्ष...

चैत्र नवरात्र में ग्रहों-नक्षत्रों के उत्तम और दुर्लभ संयोग

घटस्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्तलखनऊ। इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रहे हैं। इस दिन कलश स्थापना के लिए भी...

शबद कीर्तन संग गुरु ग्रंथ साहिब पर हुई फूलों की वर्षा

बड़ी श्रद्धा से मनाया गयालखनऊ । गुरसिखी कैलेंडर अनुसार चैत माह से नए साल 2026 के पवित्र आगमन के उपलक्ष में लखनऊ की समूह...

पुस्तक मेले में दिन भर चला विमोचन और चर्चा का दौर

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : दूसरा दिन लखनऊ। रवीन्द्रालय में चल रहे लखनऊ पुस्तक मेले में अध्यात्म की पुस्तकें खूब हैं तो यहां...

भगवान झूलेलाल महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत कर भगवान झूलेलाल का आशीर्वाद प्राप्त किया लखनऊ। शुभम सिटी सिंधी पंचायत पंडित खेड़ा ने आज देर शाम तक...

होली के रंगों के साथ महिला सशक्तिकरण का संदेश, 15 महिलाएं सम्मानित

फूलों की होली के साथ सामाजिक एकता और महिला सशक्तिकरण का उत्सवएक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह...