back to top

महाराजा रंजीत सिंह मूर्ति : भारत ने पाकिस्तान से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा

नयी दिल्ली। लाहौर में महाराज रंजीत सिंह की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने की खबरों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान अपने यहां अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ चिंताजनक दर से बढ़ रही हिंसा की घटनाओं को रोकने में पूरी तरह से विफल रहा है। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान सरकार से अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा एवं कुशलता सुनिश्चित करने की मांग भी की।

 

इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने अपने बयान में कहा, हमने आज लाहौर में महाराजा रंजीत सिंह की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने की मीडिया में आई परेशान करने वाली खबरें देखी हैं। वर्ष 2019 में अनावरण के बाद प्रतिमा को तोड़फोड़ करने की यह तीसरी ऐसी घटना है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय की सांस्कृतिक धरोहरों पर ऐसे हमले की घटनाएं वहां के समाज में अल्पसंख्यकों के प्रति बढ़ती असहिष्णुता और सम्मान की कमी को दर्शाता है।

 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं चिंताजनक दर से बढ़ रही है जिसमें उनके (अल्पसंख्यकों) पूजास्थलों, सांस्कृतिक धरोहरों के साथ साथ उनकी निजी सम्पत्ति पर हमला शामिल है। बागची ने कहा कि 12 दिन पहले ही पाकिस्तान के रहीम यार खान में एक हिन्दू मंदिर पर भीड़ ने हमला कर दिया और उसे अपवित्र किया।

 

उन्होंने कहा, ऐसे हमलों को रोकने के अपने कर्तव्य में पाकिस्तान पूरी तरह से विफल रहा है। इससे वहां अल्पसंख्यक समुदाय के लिये अपनी आस्था का पालन करने में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, हम पाकिस्तान सरकार से अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा एवं कुशलता सुनिश्चित करने की मांग करते हैं।

 

गौरतलब है कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के लाहौर किले में लगी प्रथम सिख शासक महाराजा रंजीत सिंह की नौ फीट ऊंची प्रतिमा प्रतिबंधित तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के एक कार्यकर्ता ने मंगलवार को तोड़ दी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें आरोपी नारे लगाते हुए मूर्ति की बांह तोड़ते और सिंह की प्रतिमा को घोड़े से नीचे गिराते दिख रहा है। वीडियो में यह भी दिखा कि इसी दौरान एक अन्य व्यक्ति प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्ति को आकर रोकता है।

RELATED ARTICLES

अब शिक्षा क्षेत्र में दांव लगाने को तैयार मफतलाल समूह…यूनिफॉर्म से लेकर एआई तक अगुवा बनने का इरादा

नई दिल्ली। कभी मशहूर कपड़ ब्रांड रहा अरविंद मफतलाल समूह अब शिक्षा क्षेत्र में बड़ा दांव लगाने जा रहा है। समूह का इरादा यूनिफॉर्म...

मप्र के रायसेन में दो बाइकाें की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत

रायसेन (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरान के सर्वाेच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत

दुबई। ईरान के सर्वाेच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की इजराइल और अमेरिका द्वारा किए गए एक बड़े हमले में मौत हो गयी है। ईरान...

अब शिक्षा क्षेत्र में दांव लगाने को तैयार मफतलाल समूह…यूनिफॉर्म से लेकर एआई तक अगुवा बनने का इरादा

नई दिल्ली। कभी मशहूर कपड़ ब्रांड रहा अरविंद मफतलाल समूह अब शिक्षा क्षेत्र में बड़ा दांव लगाने जा रहा है। समूह का इरादा यूनिफॉर्म...

मप्र के रायसेन में दो बाइकाें की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत

रायसेन (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...