back to top

महामिलावट वालों ने यूपी में दिया बाहुबलियों को टिकट: शाह

चित्रकूट (उप्र)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कहा कि महामिलावट वालों ने उत्तर प्रदेश में बाहुबलियों को टिकट दिया है लेकिन अब यहां बाहुबलियों की नहीं चलती। शाह ने यहां विजय संकल्प रैली में कहा, महामिलावट वाले अभी भी नहीं समझ पा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश बदल गया है।

यहां से उन्होंने बाहुबली को टिकट दिए हैं

यहां से उन्होंने बाहुबली को टिकट दिए हैं … अब यूपी में योगी जी की सरकार है। उन्होंने कहा, यहां अब बाहुबलियों की नहीं चलती है। अब बाहुबलियों को उलटा लटकाकर सीधा करने का काम किया जाता है। शाह ने कहा कि ए मोदी मोदी का नारा सिर्फ नारा नहीं है बल्कि सवा सौ करोड़ लोगों का आशीर्वाद है। देश के सभी लोग फिर से मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी महागठबंधन के महामिलवाटी नेता हैं। अगर देश में थोड़ी-सी गर्मी बढ़ जाए तो वो छुट्टी लेकर देश से बाहर चले जाते हैं। उनको उनकी मां भी ढूंढ नहीं पाती हैं। शाह ने बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा, बुआ-भतीजा दोनों का भाषण आजकल एक जैसा होता है, गरीबों को लिए हम काम करेंगे।

यहां गरीबों के लिए कुछ नहीं हो पाया

25 सालों तक प्रदेश की जनता ने इन्हें मौका दिया, लेकिन यहां गरीबों के लिए कुछ नहीं हो पाया। उन्होंने कहा, आपने एक बार मौका दिया मोदी जी को और वो जब प्रधानमंत्री बने तो पांच साल के अंदर गरीबों के लिए बहुत सारा काम किया। अनेक योजनाओं के द्वारा गरीबों को लाभ पहुंचाया गया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अभी जिन किसानों को लोन पर ब्याज देना पड़ता है, उन्हें मोदी सरकार बनने के बाद ब्याज नहीं देना पड़ेगा। उन्होंने कहा, पूरब, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण सब जगह घूमते-घूमते आज चित्रकूट आया हूं। देशभर में हर जगह मोदी-मोदी… के नारे सुनाई दे रहे हैं। शाह ने कहा, एक तरफ मोदी जी हैं, जिन्होंने 20 साल से एक भी छुट्टी नहीं ली है। दूसरी तरफ गठबंधन और महामिलावट के नेता राहुल गांधी हैं जो थोड़ी सी गर्मी बढऩे पर छुट्टी लेकर चले जाते हैं। शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने सात करोड़ गरीब माताओं को गैस सिलेंडर, हर घर में बिजली पहुंचाने और आठ करोड़ गरीबों के घर शौचालय बनाने का काम किया है।

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

रैंप पर उतरी लखनऊ की विरासत, मलाइका अरोड़ा ने बढ़ाई गुलमोहर की चमक

लखनऊ। रोशनी से सजे रैंप पर जब लखनऊ की कला, कारीगरी और फैशन का संगम हुआ तो शाम यादगार बन गई।फिक्की फ्लो लखनऊ की...

बाबा नीम करोली का रोल निभाना भी एक चमत्कार था : शोभिनव सत्या

लखनऊ। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म को...

श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी के सभी गुरुद्वारों में शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। इसी...

वराह जयंती आज, भगवान विष्णु की होगी पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि के पालनहार के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब-जब धरती पर अधर्म...

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

  करीब 250 स्टॉलों पर मौजूद हैं 121 प्रकाशकों की हजारों पुस्तकें 12 से 20 सितंबर तक चलेगा नौ दिवसीय महोत्सव, साहित्यिक संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम...

गोमती पुस्तक महोत्सव के पहले दिन सजी संगीत की सुरमयी शाम

लखनऊ। लखनऊ में शुरू हुए गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 के पहले दिन शनिवार शाम साहित्य और पुस्तकों के साथ संगीत की भी रंगत देखने...