मुंबई। 10 जनवरी, 1994 को लखनऊ में पैदा हुई एक्ट्रेस जोया अफरोज ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत सूरज बड़जात्या की ‘हम साथ-साथ हैं’ (1999), ‘मन’ (1999) और ‘कुछ ना कहो’ (2003), जैसी फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी।जोया ने करियर की शुरूआत मॉडलिंग से की। इसके बाद ‘मिस इंडिया’ बनी और मिस इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया।
फिल्म ‘द एक्सपोज’ (2014) में पहली बार जोया को लीड रोल निभाने का अवसर मिला। दो साल पहले वह फिल्म ‘सिकंदर का मुकद्दर’ (2024) में नजर आई थीं। हाल ही में जोया अफरोज नेटफ्लिक्स के लिए नीरज पांडे की वेब सीरीज ‘तस्करी’ (2026) में नजर आईं। इस में जोया ने एक ऐसी एयर होस्टेस प्रिया का किरदार निभाया जो कस्टम अधिकारियों और तस्करों की दुनिया के बीच फंस जाती हैं।
सीरीज में उनके व्दारा निभाये गये मजबूत और जटिल किरदार के लिए लोग उन्हें काफी पसंद कर रहे है। हर कोई उनके काम की जमकर सराहना कर रहा है। जोया ‘तस्करी’ को करियर की बड़ी उपलब्धि मानती है और आगे भी ऐसे ही दमदार किरदार निभाना चाहती हैं।





