back to top

लखनऊ का डिफेंस एक्सपो होगा सबसे भव्य, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

लखनऊ। लखनऊ में होने वाला 11 वां डिफेन्स एक्सपो देश में अब तक हो चुके ऐसे आयोजनों में से सर्वाधिक भव्य होगा। यही नहीं

यह दर्शकों को सेना से जुड़े असली रोमांच से भी जोड़ेगा। इस बार दर्शकों को देश की सामरिक शक्ति से जुड़े नए आयुधों को भी नजदीक से देखने का मौका मिलेगा। इस मर्तबा इसका आकर्षण इसलिए भी ज्यादा है, क्योंकि यह पहला मौका है जब एक्सपो लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है।

एक्सपो में एक तरफ राजनीतिक बहस का मुद्दा बना राफेल फाइटर, मुख्य आकर्षण होगा, वहीं दूसरी तरफ भारतीय सेना के तीनो विंग (नौ सेना, वायु सेना और थल सेना) के जवान अपने युद्ध कौशल से दर्शकों को रोमांचित करेंगे। यह आयोजन 5 से 9 फरवरी तक शहर के दो स्थानों पर आयोजित होगा। एक्सपो का औपचारिक उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को वृन्दावन योजना स्थित अस्थाई डिफेन्स सिटी में करेंगे।

रक्षा मंत्रालय की प्रवक्ता गार्गी एस मालिक ने मंगलवार को बताया कि डिफेन्स एक्सपो को भव्य बनाने की तैयारियां लगभग पूरी हो गयी हैं। उन्होंने बताया कि एक्सपो दो अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है। वृन्दावन योजना के सेक्टर 15 में एक्सपो का मुख्य आयोजन होगा। इसके अलावा गोमती रिवर फ्रंट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व रक्षा से जुड़े अन्य कार्यक्रम होंगे।

गार्गी ने बताया कि 2018 में चेन्नई में हुए डिफेंस एक्सपो में 702 एक्जिबिटर्स ने हिस्सा लिया था जबकि यहां के लिए अब तक 989 पंजीकरण हो चुके हैं। इस बार के डिफेंस एक्सपो की थीम ‘भारत एक उभरता हुआ डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब’ और सब थीम ‘डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ डिफेंस है’। एक्सपो में आम जनता भी भारतीय सेना की ताकत को देखेगी। इसके लिए दो दिन निर्धारित किए गए है।

गार्गी ने बताया कि शहर में होने वाला डिफेंस एक्सपो देश को रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता व तकनीकी उत्पादन की तरफ ले जाएगा। वृन्दावन योजना में टैंक, विमान समेत सेना के तमाम अन्य मारक हथियार व उपकरणों का लाइव डिमॉन्सट्रेशन होगा। एक्सपो में 6 और 7 को सेमिनार होंगे जबकि 8 और 9 को आम जनता के लिए शो में प्रवेश निशुल्क रहेगा। पर दर्शकों को अपने साथ पहचान पत्र रखना जरूरी होगा।

इसके साथ ही सरकार उत्तर प्रदेश को रक्षा उत्पादन के एक महत्वपूर्ण केन्द्र के रूप में विकसित करना चाहती है। डिफेंस एक्सपो के आयोजन में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के साथ-साथ निजी क्षेत्र की रक्षा कंपनियां भी भाग ले रहीं है। उद्घाटन मौके पर रक्षा मंत्री और स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह के अलावा चीफ आॅफ डिफेन्स स्टाफ विपिन रावत के साथ तीनों सेनाओं के प्रमुख, कई केंद्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य मौजूद रहेंगे।

RELATED ARTICLES

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...