back to top

लखनऊ विवि करवाएगा अंतरराष्ट्रीय स्तर छात्रों का प्लेसमेंट

-लविवि से पीएचडी स्कॉलर को भी मिलेगी नौकरी

-पूर्व छात्र करेंगे लविवि की सहायता

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय का काउंसलिंग एण्ड प्लेसमेंट सेल (सीपीसी) ने छात्रों के लिए प्लेसमेंट को लेकर कई योजनायें तैयार की हैं। इसमें विश्वविद्यालय से पढ़ाई करने वाले छात्रों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नौकरी दिलाने में मदद करेगा। साथ ही सीपीसी सेल ने विश्वविद्यालय के पीएचडी स्कॉलरों के लिए भी कैंपस प्लेसमेंट की योजना बनाई है।

लखनऊ विश्वविद्यालय से पढ़े हुए पूर्व छात्रों की सहायता से विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार ले रहा है। कुलपति आलोक कुमार राय ने विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों को जोड़ने के लिए कई योजना बनाई है और वह बना भी रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रोें के भविष्य को ध्यान में रखते हुए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्लेसमेंट की योजना बनाई है।

इसमें विश्वविद्यालय के छात्रों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नौकरी करने का मौका मिलेगा, जिसमें विश्वविद्यालय के वे पूर्व छात्र जो विदेश में अच्छी कम्पनियों में अच्छे पद कार्यरत है। उनकी मदद से विश्वविद्यालय अपने छात्रों को विदेश में नौकरी का अवसर प्रदान करवायेगा। छात्रों को विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र अपनी ही कम्पनी में इंटरव्यू के माध्यम से नौकरी दिलाने में मदद करेंगे। यह योजना जल्द ही लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन शुरू कर देगा।

पीएचडी स्कॉलरों का होगा कैंपस प्लेसमेंट

लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार विश्वविद्यालय से पीएचडी स्कॉलरों के लिए भी कैंपस प्लेसमेंट की योजना तैयार कर रहा है। इस योजना के तहत विश्वविद्यालय के पीएचडी स्कॉलरों को लखनऊ विश्वविद्यालय व सम्बद्ध कॉलेजों में खाली पदों पर नौकरी करने का अवसर मिलेगा।

कुलपति प्रो. राय ने कहा कि विश्वविद्यालय में पीएचडी रिसर्च स्कॉलर के लिए विशेष प्लेसमेंट सेल तैयार की जा रही है। इसके लिए सेंट्रल प्लेसमेंट सेल को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। देश में किसी भी विश्वविद्यालय में यह अलग होगा। इसके अलावा, उद्यमिता को भी बढ़ावा देने के लिए विशेष सेल का गठन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महिला उद्यमिता सेल बनाने पर जोर है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

बैठकी एवं खड़ी होली के गीतों की प्रस्तुति ने दिल जीता

उत्तराखण्ड की पारम्परिक बैठकी व खड़ी होली उत्सव लखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद, लखनऊ द्वारा विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी रविवार को महापरिषद प्रांगण (उत्तराखंड...

जय हिंद जय सिंध- ए लव स्टोरी का मोशन पोस्टर जारी

देशभक्ति से जुड़ी दुनिया की पहली झलक मिली हैलखनऊ। सैमीज एंटरटेनमेंट ने अपनी आगामी बॉलीवुड फिल्म जय हिंद जय सिंध ए लव स्टोरी की...

शिव के मन माही बसे काशी, हां हां मोहन गिरधारी…

पर्वतीय शैली में होली गायन हाँ हाँ मोहन गिरधारी लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद उप्र, लखनऊ के तत्वावधान में पर्वतीय महापरिषद भवन, गोमती नगर, लखनऊ में पर्वतीय...

डालीगंज जैन मन्दिर में सिद्ध चक्र महामंडल विधान का आयोजन

सोमवार को 10:00 बजे इसका समापन होगालखनऊ। डालीगंज जैन बाग जैन मंदिर में चल रहे 1008 श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान में रविवार को...

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...