back to top

नववर्ष के रंग में रंगने लगा लखनऊ, गिफ्ट आइटम्स की बाजार में धूम

लखनऊ। नया साल 2026 आने को है। इस मौके पर गिफ्ट आइटम्स की दुकानों पर सजावट के लिए तमाम चीजें आ गई हैं। ग्रीटिंग कार्ड के अलावा इस मौके पर केक, कैलेंडर और मूर्तियां वगैरा दुकानों में सज गई हैं। इसके अलावा तमाम भगवानों की बिजली से जगमगाने वाली तस्वीरें भी हैं। लोगों का मुंह मीठा कराने के लिए कॉम्पैक्ट पैकेट भी बाजार में मिल रहा है।
गोमती नगर के दुकानदार शरन ने बताया कि अब कार्ड की बिक्री कम हो गई है। केक की डिमांड ज्यादा है क्योंकि लोगों को एक-दूसरे का मुंह मीठा कराने में खुशी होती है। डिमांड में बड़े केक हैं। इन पर हैप्पी न्यू इयर 2026 लिखा है। लोग घर में शगुन के लिए लाफिंग बुद्धा भी ले जा रहे हैं। क्रिस्टल की मूर्तियों की भी काफी डिमांड हो रही है। भगवान की मूर्तियों को भी लोग पसंद कर रहे हैं। ड्राइ फ्रूट और चॉकलेट के अलावा मिठाई भी लोगों की पसंद हैं। गिफ्ट देने के लिए डायरी और कैलेंडर भी बिक रहे हैं।

सज गया उपहारों का बाजार:
नए साल के स्वागत को लेकर युवाओं में उत्साह है। लोग अपने.अपने अंदाज में नया साल मनाने की तैयारी में जुट गए हैं। उपहारों का भी बाजार सज गया है। नववर्ष की पूर्व संध्या पर लोग मंदिरों में जाकर प्रार्थना करेंगे। शासन से जारी दिशा-निदेर्शों को ध्यान में रखते हुए होटल व ढाबों में भी जश्न मनाने की तैयारी युवा वर्ग कर रहे हैं। वहीं नए साल की सुबह विभिन्न मंदिरों में मत्था टेककर भगवान से आशीर्वाद लिया जाएगा। इसका ध्यान रखते हुए मंदिरों में तैयारी शुरू हो गई है। पार्कों में भी लोगों की भीड़ उमड़ेगी। खासकर कॉलेज के विद्यार्थी नए साल के जश्न व स्वागत को लेकर अधिक उत्साहित हैं। नए साल का सेलिब्रेशन मनाने के लिए युवा केक का आॅर्डर दे चुके हैं।

नए साल को लेकर उपहारों और ग्रीटिंग :
कार्डों का बाजार सज गया है। शहर के भूतनाथ बाजार के संचालक आनंद ने बताया कि युवा वर्गों की पसंद को ध्यान में रखते हुए कई वैरायटी के गिफ्ट मंगाए गए हैं।
इसमें टेडी बीयर, रिंग चेन, नाइट लैंप, म्यूजिकल कपल्स, कपल स्टोन, सिंगल स्टोन, परफ्यूम उपलब्ध हैं। अधिकांश लोग एसएमएस व इंटरनेट के जरिए एक.दूसरे को नए साल का शुभकामना संदेश प्रेषित करेंगे। इसके चलते ग्रीटिंग कार्ड की बिक्री कम हो गई है, जबकि गिफ्ट आइटमों की मांग बढ़ी है। न्यू ईयर को लेकर बाजार में कैलेंडर, डायरी और पंचांग की बिक्री शुरू हो गई है। स्टेशनरी बुक डिपो के संचालक विजय ने बताया कि न्यू ईयर को लेकर इस बार सूर्य दर्शन, छग दर्शन, जंत्री, पॉकेट और टेबल कैलेंडर की मांग जोरों पर है। इसके अलावा न्यू ईयर एग्जीक्यूटिव, गांधी, गीता, लायर, इंजीनियर, आॅर्गनाइजर डायरियां उपलब्ध हैं।

मंदिरों व गुरुद्वारों में विशेष आयोजन:

मंदिरों, चर्चों और गुरुद्वारों में नए साल के दिन विशेष तरह की तैयारियां होती हैं। इस दिन यहां पर कई तरह के भोग बनाए जाते हैं। कई जगह गाजर का हलवा, बूंदी के लड्डू और पेड़े का प्रसाद भी तैयार किया जाता है। नया साल शुरू होते ही घंटियों का बजना और शंखनाद शुरू हो जाता है। इसके अलावा चर्च में सुबह होते ही नए साल का जश्न भी मनाया जाता है।

नये साल पर श्री खाटू श्याम मन्दिर में भक्तों को होंगे अलौकिक दर्शन
लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में श्री श्याम परिवार लखनऊ द्वारा नव वर्ष के आगमन पर आने वाले भक्तों के दर्शन के लिए तैयारी जोरों पर की जा रही है। श्री श्याम परिवार लखनऊ महामंत्री रुपेश अग्रवाल ने बताया कि नव वर्ष पर श्री श्याम भक्तों को दर्शन में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं भक्तों के दर्शन के लिए सात अतिरिक्त लाइन के साथ चार एग्जिट प्वाइंट बनाए जा रहे हैं। श्री श्याम बाबा का भव्य आलौकित दरबार सजाया जाएगा । मन्दिर सुबह6 बजे दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। शाम को भजनों के महफिल सजाए जाएगा जिसमें लखनऊ क्षेत्र के भजन गायक मौजूद रहेंगे। भक्तों को जूते चप्पल उतारने के लिए भी अलग स्थान बनाएं गए हैं। मंदिर आने वाले सभी भक्तों को श्री श्याम परिवार की ओर से प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है।

होटल्स व रिजॉर्ट न्यू ईयर के स्वागत के लिए तैयार
लखनऊ। नवाबों के शहर लखनऊ हर वर्ष की तरह इस बार भी नए साल के स्वागत के लिए तैयार हैं। शहर के पांच सितारा होटल्स से लेकर शहर के रिजार्ट तक सभी में न्यू ईयर की तैयारी जोरों पर है। सभी जगहों पर अलग-अलग थीम पर नये साल के जश्न की तैयारी की जा रही है। नए साल के जश्न के लिये लखनऊ में करीब-करीब सभी होटल्स पूरी तरह से बुक हो चुके हैं।
नया साल यानी 2026 आने में अब कुछ दिन ही बचे हैं। ऐसे में हर कोई नए साल के स्वागत के लिए अलग-अलग तरह से पार्टी प्लान कर रहा है। आपको बता दें कि नवाबों की नगरी लखनऊ में कई ऐसी बड़ी पार्टी होने जा रही हैं जो 31 दिसंबर की शाम 6:00 बजे से शुरू होंगी और रात एक बजे तक चलेंगी। इन पार्टी में म्यूजिक खाना, पीना और डीजे होगा, जिस पर आप जमकर थिरक भी सकते हैं और नए साल का जश्न मना सकते हैं। गोमती नगर स्थित लोहिया पार्क के गेट नंबर दो पर नए साल की बड़ी पार्टी 31 दिसंबर को शाम 4:00 बजे शुरू होगी। इस पार्टी में चाइनीज के साथ ही देसी फूड मौजूद होगा, इसके अलावा डीजे की म्यूजिक होगी और तरह-तरह के गेम्स लोगों को यहां खेलने के लिए मिलेंगे। इस पार्टी में अगर आप शामिल होना चाहते हैं तो आॅनलाइन बुक माय शो से इसकी टिकट बुक कर सकते हैं। इसका नॉर्मल टिकट 299 रुपए का है जबकि कपल्स के लिए यहां का टिकट 499 का है, वहीं अगर आप अपने परिवार के साथ जाना चाहते हैं तो लगभग 1400 रुपए का टिकट आपको पड़ेगा जिसमें 5 से ज्यादा लोग जा सकते हैं।

लखनऊ में यहां है न्यू ईयर पार्टी सेलिब्रेशन : रेनेसां होटल :
लखनऊ में स्थित रेनेसां होटल में इस साल न्यू ईयर सेलिब्रेशन होने वाला है। ऐसे में आप यहाँ अभी से बुकिंग कर सकते हैं। आपको बता दें कि रेनेसां होटल अपनी सुंदर सजावट और गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए जाना जाता है।

मेट्रोपॉलिटन क्लब:
लखनऊ में मेट्रोपॉलिटन क्लब एक प्रतिष्ठित और विशिष्ट सामाजिक और मनोरंजक क्लब है। यहाँ की न्यू ईयर पार्टी काफी ग्रैंड होने वाली है। जहाँ आपको कई तरह के वैराइटी फूड मिल जायेगा साथ ही यहाँ आप खूब एन्जॉय भी कर सकते हैं।

इंपीरियल ग्रिल:
इंपीरियल ग्रिल लखनऊ के इंदिरा नगर में स्थित है। इंपीरियल ग्रिल के अंदरूनी हिस्से सौंदर्यपूर्ण और आधुनिक हैं। इंपीरियल ग्रिल 450 लोगों तक की मेजबानी कर सकता है। इंपीरियल ग्रिल में कई स्पेशल नाइट्स और खास कार्यक्रम होते हैं, जिन्हें उनके इन-हाउस डीजे द्वारा और खास बना दिया जाता है। इंपीरियल ग्रिल में आपको भारतीय, चीनी, इटालियन और कॉन्टिनेंटल कुजीन मिल जायेगा। इंपीरियल ग्रिल किसी भी अवसर पर दोस्तों,परिवार और सहकर्मियों के साथ पार्टी करने के लिए एक आदर्श स्थान है। यहाँ आप न्यू ईयर सेलिब्रेशन कर सकते हैं। यहाँ का मॉकटेल पैकेज 1150 रूपए प्रति व्यक्ति है।

कुजार:
कुजार लखनऊ हजरतगंज में स्थित है। कुजार का एम्बियंस बेहद सुंदर और आधुनिक हैं। कुजार में होने वाली पार्टियाँ मुख्य रूप से नए साल की पार्टी, कॉपोर्रेट पार्टी या जन्मदिन की पार्टी होती हैं। कुजार में 250 लोगों तक की मेजबानी की जा सकती है। कुजार में आपको भारतीय, चीनी, इटैलियन और कॉन्टिनेंटल खाना मिल जायेगा। यहाँ का मॉकटेल पैकेज 1050 रूपए प्रति व्यक्ति है।

साकी – विवांता :
साकी – विवांता बाय ताज लखनऊ के गोमती नगर में स्थित है। साकी – विवांता बाय ताज एम्बियंस बेहद खूबसूरत है। साकी में 350 लोगों तक की मेजबानी की जा सकती है। यहाँ होने वाली नए साल की पार्टी बेहद खास होने वाली है। यहाँ का मॉकटेल पैकेज 1100 रूपए प्रति व्यक्ति है।

RELATED ARTICLES

सीएम योगी आज करेंगे भारतेंदु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह का शुभारंभ

5 से 12 अप्रैल तक मनाया जाएगा अकादमी का स्वर्ण जयंती नाट्य समारोहलखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी (बीएनए) अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने...

कूद से कम्यूट फिल्मों के दौर की होगी शुरूआत: नीलेश मिसरा

इस प्रारूप का उद्देश्य ऐसी फिल्मों का निर्माण करना हैलखनऊ। हिन्दी सिनेमा के प्रख्यात गीतकार, लेखक और स्टोरीटेलर नीलेश मिसरा ने अपनी नई फिल्म...

कलाकार मिलन समारोह में गूंजी गजलें और गीत

राय उमानाथ बली में 33वां कलाकार मिलन समारोहलखनऊ। विश्व हिंदी रंगमंच दिवस पर कलाकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से 33वां कलाकार मिलन समारोह...

15 को खत्म होंगे खरमास, अप्रैल में हैं 8 शुभ मुहूर्त

लखनऊ। हिंदू पंचांग के अनुसार अप्रैल 2026 का महीना खुशियों और शुभ कार्यों की सौगात लेकर आ रहा है। 15 अप्रैल से खरमास की...

माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को समर्पित अक्षय तृतीया 19 को

लखनऊ। अक्षय तृतीया सनातन धर्म का एक अत्यंत शुभ और महत्वपूर्ण पर्व है। इसे 'अक्षय तृतीया' इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इस दिन किए...

अक्षय तृतीया पर करें 5 उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

लखनऊ। अक्षय तृतीया हिंदू धर्म का एक अत्यंत शुभ पर्व है, जो वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है।...

ध्रुव चरित्र और बाल चरित्र की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

राजाबाजार में श्रीमद्भागवत कथा का दूसरा दिन लखनऊ। लखनऊ हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के तत्वावधान में राजाबाजार स्थित 'गीता भवन' में चल रही...

मानसरोवर गुरुद्वारे में आज से शुरू होगा अखंड पाठ

लखनऊ। मीडिया प्रभारी गगनदीप सिंह बग्गा ने बताया कि धन-धन साहिब श्री गुरू तेग बहादर जी महाराज के 405वां प्रकाश पर्व रविवार से गुरुद्वारा...

सीएम योगी आज करेंगे भारतेंदु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह का शुभारंभ

5 से 12 अप्रैल तक मनाया जाएगा अकादमी का स्वर्ण जयंती नाट्य समारोहलखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी (बीएनए) अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने...