back to top

लखनऊ : मस्जिदों में नहीं, घरों पर पढ़ें नमाज

लखनऊ। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए उलमा ने लोगों से शुक्रवार को नमाज ए जुमा मस्जिद में न पढ़ने की अपील की है। उलमा का कहना है कि वह अपने घरों में ही नमाज ए जोहर पढ़े। वही, आसिफी मस्जिद में भी शुक्रवार को नमाज ए जुमा नहीं होगी।

उलमा का कहना है कि एक जगह जमा होने से कोरोना वायरस का खतरा अधिक होता है। इमाम ईदगाह मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा ईदगाह में भी नमाज ए जुमा नहीं होगी। मस्जिद मौजूद मोअज्जिन व इमाम ही नमाज अदा करेंगे। उन्होंने सभी मस्जिदों के इमामों से अपील की है के वह अपने इलाके में लोगों को घर पर ही नमाज जुहर पढ़ने की सलाह दें।

मौलाना ने कहा कि जिन घरों में अधिक मेम्बर है। वह अपने घर में जमात के साथ भी नमाज अदा कर सकते हैं। वहीं, शुक्रवार को शहर की सबसे बड़ी आसिफी मस्जिद में भी जुमे की नमाज नहीं होगी। मौलाना कल्बे जवाद ने पिछले शुक्रवार को ही दो सप्ताह तक जुमे की नमाज स्थगित कर दी थी।

मौलाना खालिद रशीद ने कहा शरीयत ने ऐसे मौके पर लोगों को छूट दी है। मौलाना ने लोगों से अपील की है के वह नमाज के बाद देश से कोरोना वायरस का संक्रमण खत्म होने की दुआ करें। घर में अनाज ज्यादा हो तो गरीबों को देंमौलाना खालिद फरंगी महली ने कहा कि इस मौके पर लोगों को गरीबों की मदद के लिए हाथ बढ़ाना चाहिए। मुसलमान रमजान में दी जाने वाली जकात की रकम से अभी लोगों की मदद कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश सुन्नी वक्फ बोर्ड: सुन्नी वक्फ बोर्ड ने कोरोना संक्रमण से सतर्कता और लॉकडाउन की वजह से मुसलमानों से नमाज मस्जिदों में नहीं बल्कि घर में पढ़ने की अपील की है। बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसएम शोएब ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा है कि मौजूदा हालात को देखते हुए नमाज व जमाअत के बारे में ओलमा की ओर से जो राय दी जा रही है उस पर अमल करते हुए घरों में ही नमाज पढ़ें ताकि संक्रमण न फैलने पाए।

उन्होंने सुन्नी वक्फ बोर्ड से संबंधित सभी मस्जिदों, दरगाहों के मुतवल्लियों और कमेटियों को निर्देश दिए हैं कि वह मस्जिदों, मदरसों, दरगाहों आदि में भीड़ को आने से प्रभावी ढंग से रोकें। बयान में आगे कहा गया है कि इस महामारी से निपटने के लिए जारी दिशा-निदेर्शों का अनुपालन शत-प्रतिशत सुनिश्चत किया जाए।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...