लखनऊ। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अति लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 119 वें संस्करण के प्रसारण को रविवार लखनऊ महानगर की मध्य विधानसभा अंतर्गत हलवासिया कोर्ट में बूथ संख्या 234 पर कर्मठशील पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ सुना। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, रजनीश गुप्ता, प्रवीण गर्ग, सुधीर हलवासिया, सुविद प्रवीण कंचन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि लखनऊ महानगर में बूथ स्तर पर मन की बात कार्यक्रम सुना गया, जिसमें मुख्य रूप से उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बूथ संख्या 327, एसटीपी, बड़ी लाल कुर्ती, मंडल कैंट 4 में, प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक पंकज सिंह ने विधायक ओपी श्रीवास्तव के साथ पूर्व विधानसभा सुगमऊ प्राथमिक विद्यालय बूथ संख्या 54 पर, भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने चिनहट बाजार में पार्षद कार्यालय बूथ संख्या 362 पर, सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा ने उत्तर मंडल कर की बूथ संख्या 281पर, महापौर सुषमा खर्कवाल ने कैंप कार्यालय में मन की बात कार्यक्रम सुना।
