back to top

लविवि कुलपति ने की ऑनलाइन बैठक, प्रश्न पत्र समय से बनाने का दिया निर्देश

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय की अध्यक्षता में एक ऑनलाइन बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। इस बैठक में लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध लगभग 151 कॉलेजों के प्राचार्यों/प्रतिनिधियों ने प्रतिभागिता की।

बैठक शुरू होने पर कुलपति ने लॉक डाउन के समय विश्वविद्यालय द्वारा किए गए कार्यों से सभी को अवगत कराया। इसके बाद उन्होंने प्राचार्यों से उनके यहां संचालित हो रहे पाठ्यक्रमों के पूर्णता के बारे में जानकारी प्राप्त की। लगभग सभी ने अवगत कराया कि उनके यहां स्नातक एवं परास्नातक स्तर पर लगभग 75% से 85% तक पाठ्यक्रम पूर्ण कर लिया गया है।

प्राचार्यों द्वारा पूछे जाने पर कि मिड-सेमेस्टर जहां पर नहीं हुआ है, वहां पर कैसे संपन्न कराया जाए। इस पर कुलपति ने बताया कि इस संबंध में विश्वविद्यालय स्तर पर एक कमेटी गठित कर दी गई है, जिसका निर्णय आने पर आपको अवगत करा दिया जाएगा। साथ ही कुलपति ने सभी से आग्रह किया कि वह लोग जिनको प्रश्न पत्र बनाने के लिए दिया गया है, वे प्रश्न पत्र तैयार कर ले।

इस संबंध में जब कमेटी का निर्णय आएगा कि प्रश्न पत्र ई-मेल से मंगा लिया जाए अथवा लिफाफा से मंगाया जाए, तो यदि इस पर कमेटी का यह निर्णय होगा कि लिफाफे से मंगाया जाय तो विश्वविद्यालय अपना वाहन भेज कर संबंधित शिक्षक से प्रश्न पत्र प्राप्त कर लेगा।

इसी के साथ कुलपति ने कहा कि जो भी कालेज के शिक्षक अपना ई कंटेंट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कराना चाहते हैं, वह संबंधित विषय के विभागाध्यक्ष के पास अपना मटेरियल भेज दें। अगर विभागाध्यक्ष को उपयुक्त लगा तो हम उस शिक्षक के नाम और कॉलेज के नाम के साथ उसके कंटेंट को लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर देंगे। यह बैठक डॉ मधुरिमा लाल, अधिष्ठाता कॉलेज विकास परिषद ने आहूत की थी।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...