back to top

एलएसजी के खिलाड़ियों ने लिया अयोध्या में रामलला का आशीर्वाद

लखनऊ। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने शनिवार सुबह राम मंदिर पहुंचकर राम लला के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।टीम के ऑनर डॉ. संजीव गोयनका के साथ ग्लोबल क्रिकेट डायरेक्टर टॉम मूडी, मुख्य कोच जस्टिन लैंगर, सहायक कोच भरत अरुण, टीम के कप्तान ऋषभ पंत सहित कई खिलाड़ियों ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर खिलाड़ियों में मयंक यादव, हिम्मत सिंह, आकाश सिंह सहित अक्षत रघुवंशी, प्रिंस यादव, अर्शीन कुलकर्णी, नमन तिवारी और मुकुल चौधरी भी मौजूद रहे। सभी ने भगवान श्रीराम के चरणों मे नमन किया और सकारात्मक ऊर्जा व आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

टीम के ऑनर डॉ संजीव गोयनका ने कहा,राम लला को व्यक्ति जितना प्रणाम करे, उतना कम है। जब भगवान राम का आशीर्वाद होता है, तो सारे काम सफल हो जाते हैं। सभी ने भगवान की शरण मे आकर उनका आशीर्वाद लिया।

मंदिर प्रबंधन ने दिया प्रसाद और राम नामी अंगवस्त्र

मंदिर प्रबंधन ने सभी टीम के ऑनर के साथ ही खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ को प्रसाद और रामनामी अंगवस्त्र भी प्रदान किया। राम दरबार के दर्शन भी कराए।

सेल्फी के लिए लगी होड़

एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत व अन्य खिलाड़ियों को देखकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लोगों ने खिलाड़ियों के साथ जमकर सेल्फी ली। टीम के ऑनर डॉ गोयनका के साथ भी लोग फोटोज खिंचाते नजर आए।

गले मिलकर खिलाड़ियों ने दी ईद की मुबारकबाद
ईद का त्योहार लखनऊ सुपर जायंट्स प्रबंधन और टीम के खिलाड़ियों ने बड़े उल्लास से मनाया। सभी एक दूसरे के गले मिले और मुबारकबाद दी। टीम के ऑनर डॉ संजीव गोयनका ने मो. शमी, मोहसिन खान, आवेश खान, शहबाज अहमद, अब्दुल समद के साथ ही ऋषभ पंत और बाकी सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सभी ने विशेष खान पान और लजीज पकवानों का भी लुत्फ उठाया।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया संघर्ष, कच्चे तेल की कीमतों से तय होगी इस सप्ताह शेयर बाजार की चाल: विश्लेषक

नयी दिल्ली। स्थानीय शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से जुड़े घटनाक्रमों और कच्चे तेल की कीमतों से तय...

क्या मुसीबतों से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका आत्महत्या है?

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली के सहयोग से भारतोदय संस्था द्वारा दो दिवसीय रंगमण्डलीय प्रस्तुति के अंर्तगत आज दूसरे दिन शांति...

डुप्लांटिस ने नए रिकॉर्ड के साथ लगातार चौथी बार विश्व इंडोर पोल वॉल्ट खिताब जीता

टोरुन (पोलैंड) । आर्मंड डुप्लांटिस ने यूनान के एम्मानौइल करालिस से कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए पोल वॉल्ट...

ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य खोले, अन्यथा ऊर्जा संयंत्र नेस्तनाबूद कर देंगे : डोनाल्ड ट्रंप

काहिरा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को चेतावनी दी कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह नहीं...

केरल विधानसभा चुनाव : भाजपा उम्मीदवार की हिंदू विधायक टिप्पणी के खिलाफ शिकायत

त्रिशूर (केरल)। कांग्रेस से संबद्ध छात्र संगठन ‘केरल स्टूडेंट्स यूनियन’ (केएसयू) ने गुरुवायूर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन...

ईरान ने इजराइली परमाणु अनुसंधान केंद्र के पास मिसाइलें दागीं, ट्रंप ने दी चेतावनी

काहिरा। ईरान ने शनिवार देर रात दक्षिणी इजराइल के दो इलाकों पर मिसाइल हमले किए, जिससे इमारतें क्षतिग्रस्त हो गयीं और कई लोग घायल...