back to top

मासिक शिवरात्रि 15 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है, जो विशेष रूप से भगवान शिव तथा माता पार्वती को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सच्चे मन से शिव परिवार की उपासना और व्रत से भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते हैं। शास्त्रों की मानें, तो मासिक शिवरात्रि केवल एक व्रत ही नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का अवसर है। इस दिन शिवभक्त शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं और प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मान्यता है कि, जो व्यक्ति नियमित रूप से मासिक शिवरात्रि का व्रत करता है, उसके जीवन के कष्ट धीरे-धीरे समाप्त हैं। वहीं वैशाख माह की मासिक शिवरात्रि का भी विशेष महत्व होता है। वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 15 अप्रैल 2026 को रात 10 बजकर 31 मिनट पर प्रारंभ होगी।
इस तिथि का समापन 16 अप्रैल 2026 को शाम 8 बजकर 11 मिनट पर होगा।
निशिता काल के अनुसार, मासिक शिवरात्रि का व्रत 15 अप्रैल 2026 को रखा जाएगा।

मासिक शिवरात्रि का महत्व
सनातन धर्म में मासिक शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा होती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने से कुवांरी कन्याओं को मनचाहा वर और विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है। मान्यता है कि इस दिन शिव-पार्वती की एक साथ पूजा करने से जीवन के सभी दुख और बाधाएं दूर होती हैं।

मासिक शिवरात्रि की पूजा विधि
मासिक शिवरात्रि पर पूजा के लिए सबसे पहले शिवलिंग और शिव परिवार को पंचामृत से स्नान कराएं। अब साफ जल से अभिषेक करें। महादेव को 11 बेलपत्र अर्पित करें और इसी के साथ शमी का फूल, धतूरा, फल, और इत्र अर्पित करें। अब गेहूं व चावल के कुछ दाने लेकर ॐ नम: शिवाय मंत्र का जप करें और भगवान शिव को इसे चढ़ा दें। इसके बाद शिव जी के पास शुद्ध देसी घी से दीपक जलाएं और धूपबत्ती भी जला लें। शिव चालीसा पढ़ें और अंत में आरती करते हुए सफेद चीजों का दान कर दें।

RELATED ARTICLES

परशुराम जयंती 19 को, विधि विधान से होगी पूजा-अर्चना

परशुराम जी का जन्म ब्राह्मण कुल में हुआ थालखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार को समर्पित है। इस दिन परशुराम भगवान की...

निर्धन कन्याओं के कन्यादान संग श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सम्पन्न

​लखनऊ। हरिश्चंद्र वंशीय रस्तोगी समाज की महिला समिति 'सुहासिनी' द्वारा राजाबाजार स्थित 'गीता सत्संग भवन' में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का गुरुवार को श्रद्धापूर्वक...

गुरु अर्जन देव जी के प्रकाश पर्व पर सजा विशेष दीवान

लखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज में सिक्खों के पांचवे गुरु शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जन देव जी के...

परम्परा में 80 से अधिक कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

समारोह की मुख्य अतिथि पद्मश्री मालिनी अवस्थी एवं विशिष्ट अतिथि पद्मश्री विद्या बिंदु सिंह थीं पद्मजा कला संस्थान के इस समारोह में पद्मा गिडवानी, पं....

खालसा सजना दिवस को समर्पित धार्मिक आयोजन आज से

कीर्तन मुकाबला सायं 4:00 बजे से 6:00 बजे तकलखनऊ। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा खालसा सजना दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 12...

संकट मोचन संगीत समारोह में भूपेंद्र अस्थाना सम्मानित हुए

आयोजन में अध्यात्म, संगीत, कला और साहित्य का अद्भुत त्रिवेणी संगम देखने को मिलालखनऊ। काशी के प्राचीन एवं प्रसिद्ध संकट मोचन मंदिर में आयोजित...

भगवान श्रीराम को मिला विजय का वरदान

स्वर्ण जयंती समारोह में आदि शक्ति राम शक्ति का मंचनलखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह में शनिवार को सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला...

‘द 2021 नॉवल’ पर आधारित है हॉलीवुड फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’

यह कहानी है मानवता को बचाने के मिशन पर निकले एक अकेले अंतरिक्ष यात्री कीलखनऊ। रयान गोसलिंग स्टारर 'प्रोजेक्ट हेल मैरी' अमेरिका सहित दुनिया...

थिएटर करने से पूरी बॉडी चार्ज रहती है : यशपाल शर्मा

लखनऊ। आमिर खान की 'लगान' से लेकर 'गंगाजल', 'अपहरण', 'राउडी राठौड़' और 'अब तक छप्पन' जैसी कई चर्चित फिल्मों में अपने अभिनय से यशपाल...